महाराष्ट्र में एक बहुत ही शर्मनाक घटना देखने को मिली जहां पर 19 वर्षीय लड़के द्वारा अपनी ही कजिन का रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना उस समय सामने आई जब रेप के बाद गर्भवती हुई 14 वर्षीय लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसे वह शौचालय के पीछे छोड़कर भाग रही थी। मिड डे के अनुसार वसई इलाके में रहने वाले लोगों ने लड़की को नवजात को शौचालय के पीछे छोड़ते हुए देखा जिसके बाद वे उसे वसई पुलिस थाने ले गए। पुलिस ने लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि आरोपी उसके परिवार के साथ काफी सालों से रह रहा था और उसने घर में ही उसके साथ रेप किया था।
लड़की के परिवार को उसके गर्भवती होने के बारे में बाद में पता चला जिसके बाद उन्होंने समाज के डर से इस बात छिपाया और पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। लड़की ने गुरुवार शाम को बच्चे को जन्म दिया था और वह अपनी मां की मदद से बच्चे को शौचायल के पीछे छोड़कर भाग रही थी। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार इसके बाद पुलिस पीड़िता और उसके बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। रेप की बात सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़िता की मां से पूछा कि उसने पुलिस में शिकायत दर्ज क्यों नहीं कराई।
अपने बयान में पीड़िता की मां ने कहा कि समाज में बदनामी होने के डर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी और वह इसलिए ही पीड़िता को डॉक्टर के पास नहीं लेकर गए क्योंकि उन्होंने डर था कि कहीं अस्पताल वाले इसकी सूचना पुलिस को न दे दें। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पोस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़िता को अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने के बाद बच्चे को छोड़कर जाने के आरोप में गिरफ्तार किया जाएगा।

