Local Train: महाऱाष्ट्र के मुम्बई के पास शनिवार को लोकल ट्रेन से यात्रा कर रही एक गर्भवती ने बच्चे को जन्म दिया। महिला को तत्काल रेलवे के ठाणे जिले के एक रुपए (One Rupee) क्लिनिक में लाया गया। वहां उसको इमरजेंसी ट्रीटमेंट उपलब्ध कराया। बाद में महिला को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

शिवाजी टर्मिनस से थाणे जा रही थी महिला : महिला छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस से ठाणे जा रही थी। इस दौरान ट्रेन पर ही अचानक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गया। कुछ देर बाद ही महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे के अफसरों को दी। उनके निर्देश पर रेलवे के डॉक्टरों ने तुरंत महिला को अटेंड किया और उसे वन रूपी क्लिनिक में ले आए। यहां पर महिला और बच्चे का इमरजेंसी ट्रीटमेंट हुआ।

National Hindi News 15 September 2019 LIVE Updates: देश और दुनिया के खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वन रूपी क्लिनिक में नौंवा मामला : रेलवे के वन रूपी क्लिनिक में सफलतापूर्वक बच्चे के जन्म दिलाने या सहायता करने का यह नौंवा मामला है। कुछ महिने पहले कोंकड़ केन्या एक्सप्रेस से मुंबई जा रही बीस वर्षीय एक अन्य महिला ने भी यात्रा के दौरान एक बच्चे को जन्म दिया था। उसे भी ट्रेन में ही अचानक प्रसव पीड़ा शुरू होने पर ठाणे स्टेशन के वन रूपी क्लिनिक के डॉक्टरों ने अटेंड किया और सुरक्षित डिलीवरी कराई थी। बाद में उसे सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

ठाणे स्टेशन पर पहुंचने से पहले हुई डिलीवरी : रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक जब लोकल ट्रेन ठाणे रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली थी, तब महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुआ। कुछ ही देर में उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने सक्रियता दिखाई और तुरंत अधिकारियों को सूचित किया। ट्रेन में बच्चे के सुरक्षित जन्म लेने तथा महिला और बच्चे के स्वस्थ होने पर अधिकारियों और डॉक्टरों ने खुशी जताई। महिला के परिजनों ने तुरंत सहायता उपलब्ध कराने और अस्पताल पहुंचाने पर यात्रियों, रेल अधिकारियों और डॉक्टरों के प्रति आभार जताया।