युवाओं में आजकल सोशल मीडिया का क्रेज है। इसी के माध्यम से लड़का-लड़की अपना जीवन साथी भी चुन लेते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ प्रतीक पंड्या और मिलिंडा के बीच। प्रतीक पंड्या मध्यप्रदेश के पूर्व मिनिस्टर राजा पटेरिया के साले हैं। प्रतीक वाराणसी के रहने वाले हैं। वहीं मिलिंडा जून केफर अमेरिका में रहती हैं। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर चैटिंग करने से हुई थी। मजे की बात ये है कि दोनों राइटर हैं। दोनों वीडियो कॉलिंग के माध्यम से एक-दूसरे से बातचीत किया करते थे। धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। करीब यह सिलसिला डेढ़ साल तक चला। जब दोनों को लगा कि वे एक-दूसरे के लिए परफेक्ट हैं तो उन्होंने शादी करने का निर्णय लिया। इसी बीच मौक ने दस्तक दी। दरअसल, राजा पटेरिया के लड़के आनंद की शादी चित्रकूट में थी। इसमें प्रतीक और प्रेमिका मिलिंडा शामिल हुए। दोनों शादी ब्याह के रिति-रिवाजों से इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने एक दूसरे से शादी करने का निश्चय कर लिया।

चैटिंग करते-करते दोनों को हुआ था प्यार।

शादी की जिम्मेदारी राजा पटेरिया ने उठाई। शादी में प्रतीक की मां वरुण और पिता प्रेम शंकर पंड्या भी शामिल हुए। हालांकि, मिलिडा के परिवार से कोई नहीं आया। इसके बाद दोनों ने भारतीय रिति-रिवाजों से शादी कर ली। बता दें कि मिलिंडा अब तक पांच नोबेल लिख चुकी हैं। उनकी नोबेल की बिक्री भारत में भी हो रही है। अब दोनों इंडियन कल्चर पर आधारित ज्वाइंट नोबेल लिख रहे हैं।