MP Vidhan Sabha Chunav 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को हो रहा मतदान शाम छह बजे समाप्त हो गया। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि जो मतदाता मतदान केन्द्र पर कतार में खड़े हैं, उन्हें मतदान करने दिया जाएगा। राज्य में चुनावी मैदान में 2,533 उम्मीदवार हैं, जिनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके पूर्ववर्ती और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जैसे राजनीतिक दिग्गज शामिल हैं। मध्य प्रदेश में शाम पांच बजे तक कुल 71.16 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। नक्सल प्रभावित बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिलों में मतदान अपराह्न तीन बजे समाप्त हो गया, जबकि राज्य के बाकी इलाकों में मतदान शाम छह बजे समाप्त हुआ।
मध्य प्रदेश चुनाव से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें jansatta.com का ब्लॉग।
MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दूसरी पार्टी जीतेगी तो पाकिस्तान जश्न मनाएगा।
Pakistan will celebrate if other party wins: Narottam Mishra
— PTI News Alerts (@PTI_NewsAlerts) November 17, 2023
Edited video is available on PTI Videos (https://t.co/L2D7HH3xZ2) #PTINewsAlerts #PTIVideos @PTI_News pic.twitter.com/ceTmVBJ0Lt
मध्य प्रदेश में दूसरे चरण के सुबह 9 बजे तक 11.13% मतदान दर्ज किया गया।
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान में सुबह 9 बजे तक 5.71% और मध्य प्रदेश में 11.13% मतदान दर्ज किया गया। pic.twitter.com/PegRBWCjdc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा, “प्रदेश के मतदाताओं में बहुत उत्साह है। भाजपा के पास कुछ बोलने के लिए नहीं है इसलिए ये हिंदुत्व का मुद्दा बनाते हैं।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह पटेल ने मतदान बूथ संख्या 194 पर अपना वोट डाला।
#WATCH नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह पटेल ने मतदान बूथ संख्या 194 पर अपना वोट डाला।#MadhyaPradeshElection2023 pic.twitter.com/LqiATyjoZK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023
इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए चुनावी विवाद के बाद भंवरकुआं थाने के बाहर जुटकर हंगामा कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह विवाद आज होने वाले विधानसभा चुनाव से चंद घंटों पहले हुआ।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और बुधनी से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के एक मंदिर में पूजा की। जिसके बाद मुख्यमंत्री चौहान ने सीहोर में अपना वोट डाला।
VIDEO | Madhya Pradesh CM @ChouhanShivraj casts his vote in Sehore. #MadhyaPradeshElection2023 #AssemblyElectionsWithPTI pic.twitter.com/kktmGdJYrB
— Press Trust of India (@PTI_News) November 17, 2023
दतिया में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपना वोट डाला। नरोत्तम मिश्रा ने कहा, “मैं लोगों से अपील करूंगा की कमल का बटन दबाएं. कमल का बटन गरीबों के लिए आवास लेकर आता है, यह कमल का बटन निशुल्क गेहूं लेकर आता है, यह बटन वंदे भारत ट्रेन लेकर आता है…मध्य प्रदेश में हम 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे…”
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “हर तरफ लोगों में जबरदस्त उत्साह है। मुझे प्रदेश में लाड़ली बहनों, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का प्रेम मिल रहा है।”
#WATCH मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "हर तरफ लोगों में जबरदस्त उत्साह है। मुझे प्रदेश में लाड़ली बहनों, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का प्रेम मिल रहा है।"#MadhyaPradeshElection2023 pic.twitter.com/N9XSHLJahf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने वोट डाल दिया है। कमलनाथ ने सौंसर में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
#WATCH छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वोट डाला।#MadhyaPradeshElection2023 pic.twitter.com/a8XYZuqeto
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023
इंदौर 1 सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा है कि हम 150 से ज्यादा सीटें जीत रहे हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “मतदाता मतदान आवश्य करें। भाजपा ने जिस प्रकार प्रदेश की सेवा की है…हम सरकार बनाएंगे और हमने मध्य प्रदेश में जैसे पहले विकास किया वैसे हम विकास करेंगे।”
#WATCH इंदौर: भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "मतदाता मतदान आवश्य करें। भाजपा ने जिस प्रकार प्रदेश की सेवा की है…हम सरकार बनाएंगे और हमने मध्य प्रदेश में जैसे पहले विकास किया वैसे हम विकास करेंगे। हम लगभग 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।" pic.twitter.com/iAW6wNSpxj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023
भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय ने कहा है कि हम प्रदेश में आराम से सरकार बना रहे हैं और कुशलता से सरकार चलाएंगे भी। बता दें कि आकाश को इस बार टिकट नहीं मिला। इंदौर-3 से उनका टिकट कट गया था। भाजपा ने आकाश की जगह राकेश गोलू शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है।
#WATCH | Madhya Pradesh Elections | "We will form the government comfortably and run it efficiently," says BJP leader and son of Kailash Vijayvargiya, Akash Vijayvargiya in Indore. pic.twitter.com/WEQvFMzxto
— ANI (@ANI) November 17, 2023
मध्य प्रदेश में वोटिंग के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और छिंदवाड़ा की मुलतई सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कमलनाथ ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के पास पहले पुलिस, प्रशासन और पैसा था, अभी भी कुछ घंटों तक पुलिस, प्रशासन और पैसा है…” कमलनाथ ने आगे कहा कि मैं कुछ नहीं कहूंगा कि कितनी सीटें आएंगी, यह जनता तय करेगी कि कांग्रेस कितनी सीट जीत रही है। मेरी लोगों से बस यही अपील है कि वह सच्चाई का साथ दें।
केंद्रीय मंत्री और नरसिंहपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रह्लाद पटेल ने मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मैं मध्य प्रदेश की जनता से 100 फीसदी मतदान करने के लक्ष्य को छूने का आग्रह करता हूं। मेरा अनुरोध है मतदाताओं से कि विकास के लिए मिलकर वोट करें। इस दौरान प्रह्लाद पटेल ने दावा किया कि राज्य में पांचवीं बार उनकी सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है।
#WATCH | Madhya Pradesh Assembly elections | Union Minister and BJP candidate from Narshinghpur, Prahlad Patel says, "…I urge all the people of Madhya Pradesh to touch the goal of 100% voting…I request them to vote together for development…We will come to power for the… pic.twitter.com/yb18qehBZe
— ANI (@ANI) November 17, 2023
पोलिंग बूथ पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखने को मिल रही है। पोलिंग बूथ के बाहर लोगों की लाइनें लगना शुरू हो गई हैं। मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है।
#WATCH मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने पहुंचे लोग मतदान केंद्रों के बाहर कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023
(वीडियो सीधी के एक मतदान केंद्र से है।) pic.twitter.com/57nfw6abnd
#WATCH | Madhya Pradesh Elections | People queue up outside polling stations as they await their turn to cast a vote.
— ANI (@ANI) November 17, 2023
Visuals from a polling station in Bhopal. pic.twitter.com/S2dOe5m390
PM मोदी ने X पर लिखा, “आज मध्य प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मुझे विश्वास है कि राज्य के हर क्षेत्र के मतदाता पूरी गर्मजोशी से मतदान करेंगे और लोकतंत्र के इस महापर्व की रौनक बढ़ाएंगे। इस चुनाव में पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं।”
मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, “मैं सभी मतदाताओं से राज्य के विकास के लिए भाजपा को वोट देने का अनुरोध करता हूं।”
#WATCH मध्य प्रदेश चुनाव 2023 | मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, "मैं सभी मतदाताओं से राज्य के विकास के लिए भाजपा को वोट देने का अनुरोध करता हूं।"#MadhyaPradeshElections2023 pic.twitter.com/8dlfMMD1HO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023
2018 में हुए पिछले चुनावों में कांग्रेस 230 सीटों में से 114 सीटें जीतकर सत्ता में आई थी जबकि भाजपा शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में तीन बार सत्ता में रहने के बाद 109 सीटों पर सिमट गई थी। हालांकि, जल्द ही स्थिति बदल गई, कांग्रेस के कई नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में भाजपा के खेमे में चले गए और पार्टी को सत्ता में लाए।
