मध्य प्रदेश के बरवानी के एक आश्रम में शिवरात्रि का प्रसाद खाने से करीब डेढ़ हजार लोग बीमार पड़ गए हैं। प्रसाद में बने खिचड़ी का सेवन करने के बाद गांववालों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की इसके बाद आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के कलेक्टर तेजस्वी एस नायक ने मीडिया को बताया कि अब वहां हालात नियंत्रण में है। कलेक्टर ने बताया कि पीड़ितों की पहचान करने और उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस बल को लगाया है। डीएम ने बताया कि दो प्राइवेट अस्पतालों में भी पीड़ितों को भर्ती कराया गया है। हालात अभी नियंत्रण में है। किसी तरह के जान के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
जिला अस्पताल में भी इन मरीजों के इलाज में लापरवाही सामने आई है। मरीजों को अस्पताल परिसर में जमीन पर ही लिटाकर इलाज किए जाने की बात सामने आई है। तस्वीरों में दिख रहा है कि मरीज जमीन पर ही लेटे हैं। अस्पताल के गलियारों में भी मरीज खचाखच भरे हुए हैं।
At least 1500 villagers fell ill, complaining of stomach ache & vomiting after consuming 'prasad' (khichdi) of Shivratri at an ashram in Barwani #MadhyaPradesh pic.twitter.com/2tRnhtXyqP
— ANI (@ANI) February 13, 2018