मध्य प्रदेश में एक शख्स ने अनोखी शादी की है। शादी के मंडप में इस शख्स ने दो लड़कियों के शादी की। पहली लड़की इस शख्स की गर्लफ्रेंड है और दूसरी लड़की वो है जिसको उसके मां-बाप ने शादी के लिए पसंद किया था। बैतूल के रहने वाले संदीप उइके ने 8 जुलाई घोडाडोंगरी ब्लॉक के केरिया गांव में यह शादी की। अब यह शादी सुर्खियां बंटोर रही है। सोशल मीडिया पर इस शादी का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
माजरा क्या है: संदीप की शादी जिन दो लड़कियों से हुई है, उसमें एक होशंगाबाद जिले और दूसरी कोयलारी गांव की रहने वाली है। भोपाल में पढ़ाई करने के दौरान संदीप होशंगाबाद की लड़की से संपर्क में आया दोनों की नजरें मिली और एक दूसरे को दिल दे बैठे। वहीं संदीप के लिए उसके मां-बाप ने पहले से ही लड़की तलाश रखी थी। शादी के दिन जब विवाद बढ़ा तो पंचायत बुलाई गई। पंचायत में चर्चा के बाद यह फैसला हुआ कि अगर दोनों लड़कियां संदीप से विवाह करने के लिए राजी हैं तो दोनों की शादी संदीप से करा दी जाए। लड़कियों की राय जानी गई तो दोनों ने शादी के सहमति जता दी जिसके बाद दोनों की शादी संदीप से करा दी गई।
Sandeep Uike, a resident Betul, solemnised the marriage with two women, girl friend and bride chosen by parents in same mandap at a ceremony in Keria village @ndtvindia @ndtv #WorldPopulationDay2020 #StudentBan pic.twitter.com/QH7HgDJCsI
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) July 11, 2020
शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस शादी को लेकर मजेदार कमेंट लिख रहे हैं।@GaneshJ22943744 ने लिखा है बहुत-बहुत बधाई। दूल्हें के बारे में एक चीज अच्छी लगी इसने किसी का दिल नहीं तोड़ा।
शादी समारोह केरिया गांव में ही आयोजित किया गया। पंचायत का कहना है कि तीनों परिवारों को इस शादी से कोई आपत्ति नहीं थी जिसके बाद तीनों की शादी करा दी गई। यह पहली बार है जब एक ही दूल्हें ने दो दुल्हनों के साथ सात फेरे लिए और साथ जिने मरने की कसमें खाईं।