मध्य प्रदेश के छतरपुर में ऐसी घटना हुई है जिसको जानने के बाद हर कोई हैरान है। इस हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। जहां कुएं से हथौड़ा निकालने में 4 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मौत एक के बाद एक करके होती गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित गढ़ीमलहरा थाना के कुर्राहा गांव का है। यहां एक हथौड़ा कुएं में गिर गया। जिसको निकालने के लिए घर का मालिक कुएं में उतर गया। लेकिन कुछ देर बाद जब वो बाहर नहीं निकला तो बाहर बैठे लोग परेशान हो गए। आवाज लगाने के बाद अंदर से कोई आवाज भी नहीं आ रही थी। तो दूसरा शख्स देखने के लिए नीचे उतरा। दूसरे शख्स के साथ भी वही हुआ जो पहले के साथ हुआ था। इसी तरह कुल 4 लोग कुएं में उतर गए लेकिन किसी का कुछ पता नहीं चला। ऐसा लग रहा था कि अंदर जाने के बाद कोई गायब हो जा रहा हो।

जब चार लोगों के अंदर जाने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। गढ़ीमलहरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तुंरत रेस्कयू ऑपरेशन के लिए कुएं में प्रवेश कर गई। पुलिस ने एक-एक करके सभी को बाहर निकाला। सभी को पुलिस एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इजाल के दौरान चारों की मौत हो गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मरने वाले लोगों की पहचान मुन्ना कुशवाहा, शेख अल्ताफ, शेख असलम और शेख बशीर के रूप में हुई। पुलिस इस मामले के रूप में जांच कर रही है। वहीं गांव के लोगों का कहना है कि कुआं काफी समय से बंद था और इस वजह से कुएं में जहरीली गैस का रिसाव हो रहा था।