Madhepura Assembly Election Result 2025: मधेपुरा विधानसभा सीट से आरजेडी के चंद्रशेखर यादव को इस बार भी जीत मिली है। उन्होंने जेडीयू की कविता कुमारी साहा को 7809 वोटों से हराया। मधेपुरा कोसी नदी के किनारे बसा हुआ है और बिहार के मिथिला क्षेत्र में आता है। मधेपुरा को पारंपरिक रूप से आरजेडी का गढ़ माना जाता है। 2010 से अब तक आरजेडी ही इस सीट पर लगातार जीत रही है।
Bihar Assembly Election Results LIVE
जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने संजय यादव को प्रत्याशी बनाया है। जन सुराज पार्टी ने शशि कुमार यादव को प्रत्याशी बनाया है तो आम आदमी पार्टी ने मुकेश कुमार यादव को टिकट दिया है।
| पार्टी | उम्मीदवार | चुनाव परिणाम | मिले वोट |
|---|---|---|---|
| आरजेडी | चंद्रशेखर यादव | जीत | 108464 |
| जेडीयू | कविता कुमारी साहा | हार | 100655 |
| जन सुराज पार्टी | शशि कुमार यादव | हार | 4634 |
मधेपुरा की एक पहचान बीपी मंडल की वजह से है। बीपी मंडल की अध्यक्षता में गठित आयोग ने ही अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षण की सिफारिश की थी। मधेपुरा में आरजेडी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव 1999 के लोकसभा चुनाव में आमने-सामने आ गए थे। तब लालू प्रसाद यादव को हार का सामना करना पड़ा था।
मधेपुरा में पिछले तीन विधानसभा चुनाव का परिणाम
| साल | कौन जीता | कौन हारा |
| 2010 | चंद्रशेखर यादव | डॉ. रामेंद्र कुमार यादव |
| 2015 | चंद्रशेखर यादव | विजय कुमार |
| 2020 | चंद्रशेखर यादव | निखिल मंडल |
