लखनऊ थप्पड़ कांड की आरोपी लड़की प्रियदर्शनी एक बार फिर से चर्चा में है। आरोपी लड़की अब पीड़ित सआदत अली से समझौता करने की कोशिशें करती दिख रही है। शायद यही कारण है कि अब वो सआदत अली को रखी बांध कर भाई बनाना चाहती है।
लखनऊ के अवध चौराहे पर कैब ड्राइवर को थप्पड़ मारने वाली लड़की कानूनी कार्रवाई के बाद से ही समझौते की राह पर चलती दिख रही है। मीडिया के जरिए कई बार प्रयास करने वाली प्रियदर्शनी अब पीड़ित सआदत अली को भाई बनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए उसने राखी बांधने का पैगाम भेजा है।
राखी की बात पर अभी तक पीड़ित सआदत अली की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सआदत अली के वकील ने कहा है कि इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
बता दें कि 30 जुलाई की रात को आरोपी लड़की प्रियदर्शनी ने एक कैब ड्राइवर की जमकर धुनाई कर दी थी। जिसका वीडियो भी वायरल हो हो गया था। वीडियो में लड़की उछल-उछल कर कैब ड्राइवर को मारती दिख रही थी। लड़की का आरोप था कि कैब ने उसे टक्कर मार दी थी इसलिए उसने कैब ड्राइवर को पीटा है।
इस घटना के बाद में और वीडियो निकलकर सामने आया। जिसके बाद लड़की पर कई सवाल उठने लगे। दूसरे वीडियो में साफ दिख रहा था कि लड़की ग्रीन लाइट के बीच में ही रोड क्रॉस कर रही थी। जहां लड़की कैब के सामने आ गई और ड्राइवर ने ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोक लिया।
https://twitter.com/SwatiJaiHind/status/1422125265421963266
गाड़ी रोकने के बाद लड़की ड्राइवर को उतरने के लिए बोली और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। लड़की सरेआम पुलिस के सामने ही ड्राइवर पर थप्पड़ बरसाने लगी।
बाद में पुलिस ने लड़की को जाने दिया और ड्राइवर को अपने साथ ले गई, लेकिन जब वीडियो वायरल होने लगा तो पुलिस भी सवालों के घेरे में आई। बाद में इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने दखल दिया और लड़की के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
