उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित विधायक निवास में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार एमएलए निवास से मिले शव पर चोट के भी कई निशान बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची हैं। जहां पुलिस ने घायल स्थिति में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
लखनऊ के हुसैनगंज इलाके में बहुमंजिला इमारत बनी है। इस बिल्डिंग में ही विधायकों को आवास आवंटित किया जा रहा है। यही विधायक आवास के पास की सीढ़ियों से एक 25-30 साल के युवक का शव मिला है। हालांकि पुलिस को घायल सख्त की जानकारी मिली थी। लेकिन डॉक्टर के पास ले जाने के बाद उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि अभी तक युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं उसके शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं।
पुलिस मामले की कर रही जांच
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवक के पास से कोई कागज या मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। वहीं युवक का शव कौन से विधायक के निवास से मिला है अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।
सपा विधायक के घर मिला था लड़की शव
वहीं कुछ दिनों पहले ही यूपी के भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग के घर से 18 साल की लड़की की लाश मिली थी। पुलिस के अनुसार लड़की की लाश संदिग्ध परिस्थियों में मिली थी। जानकारी के अनुसारी जिस लड़की का शव विधायक के घर से मिला था। वो बेग के घर में ही काम करती थी। जब पुलिस बेग के घर गई तब लड़की का शव कमरे से बाहर निकाला गया।
इस मामले को लेकर इलाके के सीओ ने बताया कि मृतक लड़की का नाम नाजिया था। नाजिया पिछले कई सालों से बेग के घर पर ही काम कर रही थी। जबकि नाजिया का परिवार शहर के मामदेव इलाके में स्थित कांशीराम आवास में रहता है। जबकि नाजिया विधायक बेग के ही मलिकाना मोहल्ले स्थित आवास के ऊपरी तल पर रहती थी। वहीं नाजिया का शव पंखे से लटका मिला।
पुलिस लड़की की मौत मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में विधायक बेग के खिलाफ एसआईआर दर्ज किया है। इसको लेकर सपा विधायक की मुश्किलें बढ़ रही हैं।
