Maharashtra, Gujarat, Goa Election Results 2019: भाजपा-शिवसेना ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 41 सीटों पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस को एक और राकांपा को चार सीटों पर जीत मिली। चुनाव में दो मौजूदा केंद्रीय मंत्रियों और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा। शरद पवार नीत राकांपा पिछली बार के अपने प्रदर्शन को बरकरार रखने में कामयाब रही जबकि कांग्रेस को केवल एक सीट मिली। कांग्रेस को 2014 में दो सीटों पर जीत मिली थी। सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने 2014 आम चुनाव में 42 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
Lok Sabha Election Results 2019: Check Here
भाजपा संग मजबूती से खड़ा रहा गुजरात, फिर सभी सीटें जीतीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में एक बार फिर से सभी 26 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा ने 2014 के चुनाव में भी राज्य की सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा को राज्य में 62 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त हुए तथा जीत का न्यूनतम अंतर 1.27 लाख वोट रहा।
इन आंकड़ों से राज्य में भाजपा की लहर का अंदाजा लगाया जा सकता है। विपक्षी कांग्रेस पार्टी 2014 की तरह इस बार भी गुजरात में खाता खोलने में असफल रही। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को अच्छी टक्कर दी थी। हालांकि कांग्रेस 2019 में उस प्रदर्शन को बनाये रख पाने में असफल साबित हुई। वहीं, गोवा की दो सीटों में एक बीजेपी ने जीती, जबकि दूसरी कांग्रेस के खाते में गई।
Election Results 2019 Updates: यहां देखें नतीजे
अबतक आए रुझानों में महाराष्ट्र में एनडीए 41 और यूपीए 5 सीट पर आगे चल रही है। जिसमें भाजपा की 23, शिवसेना 18, एनसीपी 4 और कांग्रेस 1 पर आगे चल रही है।
बेंगलूरु सेंट्रल के बाद अब साउथ गोवा की सीट भी कांग्रेस के हाथों से फिसलती दिख रही है। कांग्रेस प्रत्याशी कॉस्मे फ्रांसिस्को बीजेपी उम्मीदवार एडवोकेट नारेद्न्त्रा सवाईकर से मात्र १००१ वोट से आगे हैं।
अटानासियो मोनसेरेट ने 1175 वोटों के अंतर से मनोहर पर्रिकर की पणजी विधानसभा सीट अपने नाम कर ली। बता दें भाजपा का इस सीट पर 1994 से कब्जा था।
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद खाली हुई पणजी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा है।
गुलबर्गा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे अब भी पीछे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी डॉ उमेश जाधव 42067 वोट से आगे।
मुंबई की सभी छह सीटों पर एनडीए आगे। मुंबई साउथ, नार्थ वेस्ट, साउथ सेंट्रल में शिवसेना आगे। वहीं नार्थ, नार्थ सेंट्रल और नार्थ ईस्ट में भाजपा आगे चल रही है।
गोवा साउथ से कांग्रेस प्रत्याशी कॉस्मे फ्रांसिस्को 2059 वोट से आगे चल रहे हैं। गोवा नार्थ से श्रीपद येसो नाइक आगे चल रहे हैं।
नॉर्थ गोवा लोकसभा सीट से BJP के श्रीपद येसो नाइक अब भी लीड कर रहे हैं। RPI (KB) के अमित आत्माराम और आप के दत्तात्रय पड़गाओंकर पीछे चल रहे हैं।
गुजरात में साबरकांठा से इकलौते कांग्रेस उम्मीदवार ठाकोर शिवसिंह आगे चल रहे हैं। बाकी 25 सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है।
नॉर्थ गोवा लोकसभा सीट पर भाजपा के श्रीपाद येसो नाइक आगे निकल गए हैं। कांग्रेस पार्टी के गिरीश चोदंकर को पछाड़ा।
गुजरात के पाटन से कांग्रेस उम्मीदवार जगदीश ठाकोर और आणंद से कांग्रेस प्रत्याशी भरतभाई एम सोलांकी आगे चल रहे हैं।
दक्षिण गोवा से कांग्रेस प्रत्याशी कॉस्मे फ्रांसिस्को ने बीजेपी उम्मीदवार एडवोकेट नारेद्न्त्रा सवाईकर को पीछे छोड़ा।
सुरेंद्रनगर से कांग्रेस उम्मीदवार कोली पटेल ने बीजेपी उम्मीदवार मुंजापारा को किया पीछे और अमरेली से कांग्रेस उम्मीदवार परेश धनानी आगे चल रहे है।
गुजरात की कुल 26 सीटों में से 24 में बीजेपी और दो पर कांग्रेस आगे चल रही है।
अबतक आए रुझानों में महाराष्ट्र में NDA 35 और UPA 12 सीट पर आगे। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने 23 सीटों पर जीत का परचम फहराया था और उसे 27.30% वोट शेयर मिला था।
राकांपा की सांसद सुप्रिया सुले 8,000 से अधिक मतों से भाजपा की कंचन राहुल कूल से आगे।
अहमदनगर, महाराष्ट्र के पूर्व विपक्षी नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे, सुजय विखे पाटिल आगे चल रहे हैं।
अहमदनगर, महाराष्ट्र के पूर्व विपक्षी नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे, सुजय विखे पाटिल आगे चल रहे हैं।
शुरूआती पोस्टल बैलेट के रुझानों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन 30 सीटों पर, कांग्रेस-एनसीपी महागठबंधन 17 सीटों और एक सीट पर अन्य आगे हैं।
महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटों पर कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रही है। मुंबई की छह की छह सीटों पर भाजपा-शिवसेना आगे चल रही है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से आगे चल रहे हैं। नंदुरबार से बीजेपी उम्मीदवार डॉ. हीना विजयकुमार गावित आगे चल रही हैं।
महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटों पर पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो गई है। ताजा रुझान के मुताबिक भाजपा 7 सीटों में आगे चल रही है।
महाराष्ट्र में लोकसभा की 48, गुजरात में 26 और गोवा में 2 सीटों पर कुछ ही देर में शुरू होगी मतगणना। महाराष्ट्र के गठबंधन परिदृश्य की बात करें तो राज्य में एनडीए में जहां शिवसेना और भाजपा शामिल है, वहीं यूपीए में कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी राकंपा शामिल है।