देश में कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। देश में कोरोना के अब तक 1 लाख 38 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 50 हजार से महाराष्ट्र से हैं, यानी एक तिहाई से ज्यादा। महाराष्ट्र में भी मुंबई की हालत बहुत खराब है। मुंबई में 30 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। यहां पर स्थिति इतनी विकट है कि जो डॉक्टर कोरोना से पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें भी बेड नहीं मिल रहे हैं। जो डॉक्टर कोरोना पीड़ितों के इलाज में जुटे हैं, उन्हें भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त ने यूट्यूब चैनल ‘मोजो’ का वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में वे मुंबई के एक डॉक्टर से बात कर रही हैं जो कोरोना पॉज़िटिव पाया गया था। डॉक्टर ने बताया कि उन्हें 11 मई को पॉज़िटिव पाया गया था। पीड़ितों के इलाज के दौरान उन्हें ये इन्फेक्शन हुए था। डॉक्टर ने बताया की शारीरिक रूप से मैं ठीक था लेकिन मासिक तनाव बहुत ज्यादा था। रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के सायन हॉस्पिटल में अबतक 60 से भी ज्यादा डॉक्टर इसकी चपेट में आ चुके हैं।
Mumbai is facing an avalanche of cases & overburdened doctors at COVID Hospitals say Private Hospitals should’ve been requisitioned sooner. I report from Sion Hospital,where 62 Doctors have tested positive. “Even we cant get beds., our canteen food now coming from a gurudwara”- pic.twitter.com/n2NBdWUMAH
— barkha dutt (@BDUTT) May 24, 2020
एक अन्य डॉक्टर ने बताया जिस तरह से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। आगे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अस्पतालों में कितने बैड खाली हैं ये डेटा सरकार के पास होना चाहिए। मुंबई में बैडस की बेहद कमी है। यहां कोरोना बहुत तेजी से फैल रहा है। अस्पतालों में डॉक्टरों के लिए भी बैड खाली नहीं हैं। ऐसे में लोगों में इसका एक गलत संदेश जाएगा। वहीं डॉक्टर ने बताया कि अस्पतालों में खाने की भी कमी है। सायन हॉस्पिटल में कैंटीन का एक स्टाफ पॉज़िटिव पाया गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया और कैंटीन बंद हो गई। पिछले कई हफ्तों से यहां खाना गुरुद्वारों से आ रहा है। वे लोग हमारी मदद कर रहे हैं।
Coronavirus Live update: यहां पढ़ें कोरोना वायरस से जुड़ी सभी लाइव अपडेट
बता दें 24 मार्च को जब देश में पहला लॉकडाउन लागू किया गया था, तब देश के कोरोनावायरस संक्रमणों का महाराष्ट्र में एक-पांचवा हिस्सा था। लेकिन दो महीने के बाद जब देश में संक्रमण तेजी से फैला और संक्रमितों की संख्या 1.3 लाख के पार पहुंच गई, इसमें महाराष्ट्र की हिस्सेदारी एक तिहाई से अधिक हो गई है। पिछले दस दिनों में संक्रमण के जो नए मामले सामने आए हैं उसके 40 प्रतिशत से अधिक मामले महाराष्ट्र से आए हैं।
पिछले 24 घाटों में महाराष्ट्र में 3041 नए मामले सामने आए जिसके बाद यहां संक्रमितों का आंकड़ा 50000 के पार हो गया है। इसी के साथ अब यहां कुल 50231 संक्रमित हो गए हैं। वहीं इसके संक्रमण से महाराष्ट्र में अब तक 1635 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले मुंबई में अबतक 30542 लोग कोरोना से पॉज़िटिव पाये गए हैं।

