Kannauj Railway Station Accident:  कन्नौज रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक बहुत बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन स्टेशन भवन का लेंटर अचानक गिर गया। इस हादसे में कई रेलवे और यात्री मलबे में दब गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद में स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। बचाए गए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

स्टेशन की दूसरी मंजिल पर निर्माणाधीन लिंटल उस समय अचानक गिर गया जब मजदूर निर्माण कार्य में व्यस्त थे। यह घटना इतनी अचानक हुई कि मजदूरों को संभलने का बहुत कम समय मिला। स्थानीय लोगों और रेलवे प्रशासन की शिकायत पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शी महेश कुमार ने बताया कि हमें खाना मिला और मैं वो खाने चला गया। इसके बाद पहला मसाले का पहला चक्कर बना। इसके बाद कुछ ही पल में एक पैर मेरा जनरेटर पर रखा हुआ था और एक पैर मशीन पर रखा हुआ था। यहां पर लगभग 40 से 50 लोग थे।

बीजेपी विधायक असीम अरुण घटनास्थल पर मौजूद

घटनास्थल पर मौजूद उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री और कन्नौज सदर से बीजेपी विधायक असीम अरुण ने कहा, ‘हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि मलबे में कोई फंसा न हो।’ उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों को घटनास्थल से बचाकर जिला अस्पताल ले जाया गया, उनकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को घटना में घायल हुए लोगों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।

डिंपल यादव के जन्मदिन पर मैनपुरी और कन्नौज में क्या खास होने वाला है?

डीएम ने क्या बताया

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट (DM) शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया, ‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब निर्माणाधीन छत की शटरिंग गिर गई।’ उन्होंने कहा, ‘हमारी पहली प्राथमिकता फंसे हुए श्रमिकों को बचाना है। हम बचाव कार्यों के लिए अपने पास उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं।’ फिलहाल मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी है और राहत कर्मी पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। स्थानीय लोगों भी बचाव कार्य में प्रशासन की मदद कर रहे हैं। इस हादसे ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कन्नोज में दो लड़कियों ने रचाई शादी पढ़ें पूरी खबर…