Kuchaikote Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। नतीजों के मुताबिक, एनडीए ने 202 और महागठबंधन ने 35 सीटों पर जीत हासिल की है। एनडीए में बीजेपी- 89, जदयू-85, एलजेपी (रामविलास) -19, हम- 5 और RLM- 4 ने चार सीटों पर जीत हासिल की। जबकि, महागठबंधन में मुख्य पार्टी आरजेडी- 25, कांग्रेस- 6 को सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। वहीं, कुचायकोट विधानसभा सीट से जदयू के अमरेंद्र कुमार पांडेय ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के हरि नारायण सिंह को हराया है।
यह भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार में NDA या महागठबंधन कौन मारेगा बाजी? वोटों की गिनती आज
कुचायकोट विधानसभा चुनाव 2025 चुनाव परिणाम
| उम्मीदवार | पार्टी | परिणाम |
| अमरेंद्र कुमार पांडेय | जदयू | 100373 (+ 24209) |
| हरि नारायण सिंह | कांग्रेस | 76164 (- 24209) |
| विजय कुमार चौबे | जनसुराज | 5998 (- 94375) |
कुचायकोट विधानसभा सीट के 2020 के नतीजे
2020 के विधानसभा चुनाव में गोपालगंज सीट पर बीजेपी कैंडिडेट सुभाष सिंह ने जीत का परचम लहराया था। सुभाष सिंह को 77 हजार सात सौ 91 वोट मिला थे तो बीएसपी उम्मीदवार साधु यादव 41 हजार 39 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। सुभाष सिंह ने साधु यादव को 36 हजार सात सौ 52 वोट के बड़े अंतर से हराया था। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार आसिफ गफूर 36 हजार चार सौ 60 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
| प्रत्याशी का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थान | जीत/हार का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| सुभाष सिंह | बीजेपी | 77,791 | विजेता | +36,752 |
| साधु यादव | बीएसपी | 41,039 | उपविजेता | -36,752 |
| आसिफ गफूर | कांग्रेस | 36,460 | तीसरा | — |
कुचायकोट विधानसभा सीट 2015 के नतीजे
2015 के विधानसभा चुनाव में कुचायकोट सीट से जेडीयू कैंडिडेट अमरेंद्र कुमार पांडे ने जीत हासिल की थी। अमरेंद्र कुमार पांडे को 72 हजार दो सौ 24 वोट मिला था तो एलजेपी कैंडिडेट काली प्रसाद पांडे को 68 हजार छह सौ 62 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अमरेंद्र कुमार पांडे ने काली प्रसाद पांडे को 3 हजार पांच सौ 62 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं 7 हजार पांच सौ 12 वोटों के साथ नोटा तीसरे स्थान पर रहा था।
| प्रत्याशी का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थान | जीत/हार का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| अमरेंद्र कुमार पांडे | जेडीयू | 72,224 | विजेता | +3,562 |
| काली प्रसाद पांडे | एलजेपी | 68,662 | उपविजेता | -3,562 |
| NOTA (नोटा) | — | 7,512 | तीसरा | — |
