दुनिया में बहुत से लोगों को पहली नजर में प्यार मिल जाता है, लेकिन उन्हें भी शादी के लिए इंतजार करना पड़ता है। कोलकाता में एक प्रेमी जोड़ा ऐसा है जिसे पहली नजर में प्यार हुआ और चार घंटे में शादी भी हो गई। शादी करने वाले लड़के का नाम सुदीप घोषाल और लड़की का नाम प्रतिमा बनर्जी है। यह दोनों पिछले तीन महीने से सोशल मीडिया पर दोस्त थे लेकिन कभी मिले नहीं थे। दोनों अचानक पहली बार एक- दूसरे से अष्टमी के दिन एक दुर्गा पूजा पंडाल में मिले। सुदीप एक फार्मा कंपनी में काम करता है और लड़की बूटिक पार्लर चलाती है।
पहली नजर में हुआ प्यार : सुदीप ने बताया कि अष्टमी के दिन रात 8 बजे दुर्गा पूजा देखने के लिए हम दोनों किस्मत से एक ही पंडाल में पहुंचे थे। लड़की को देखते ही मुझे प्यार हो गया। उस समय मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था। मुझे यह भी याद नहीं था कि यह एक पब्लिक प्लेस है और मेरे आसपास सैकड़ों लोग हैं। लड़की के पास गया और घुटने पर बैठकर प्रपोज कर दिया। प्रतिमा ने कहा कि सुदीप के “मासूमियत, सादगी और ईमानदारी” ने मुझे उसकी तरफ आकर्षित किया और मुझे उसके प्रपोजल को स्वीकार करने में बिल्कुल भी संकोच नहीं हुआ।
दोस्तों ने शादी की सलाह दी : सुदीप ने बताया कि प्रपोजल स्वीकार करने के बाद मेरे दोस्तों ने बोला कि अब हमें शादी कर लेनी चाहिए। इसके बाद हम प्रतिमा को हिंद मोटर्स लेकर गए, वहां के लोकल पंडाल में हमने रात 12 बजे शादी कर ली। सुदीप ने बताया कि माता-पिता बहुत दिन से शादी के लिए परेशान कर रहे थे, लेकिन मेरी पसंद की लड़की नहीं मिल रही थी इसलिए शादी शादी नहीं कर रहा था।
https://youtu.be/7IgOEk328PU
शादी करने की कोशिश कर रहे थे: सुदीप की मां अल्पना घोषाल ने कहा कि हम खुश हैं। हम उसे शादी करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उसने अपनी दुल्हन खुद ही ढूढ़ ली। बहरहाल उसकी शादी हो गई। वह दोनों खुश रहे हैं। सुदीप और प्रतिमा दोनों अपने निर्णय को सही बता रहे हैं।