उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ( Kalyan Singh) के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर तंज कसा और सवाल किया कि क्या उन्होंने अपने मुस्लिम वोट की लालच में ऐसा किया? उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या (Keshav Prasad) ने सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को अंतिम विदा देने के लिए नहीं आकर पिछड़ेवर्ग की बात करने का नैतिक अधिकार आपने खो दिया। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा पिछड़े वर्ग की बात करना केवल ढोंग है।

स्वतंत्र देव सिंह: भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को ट्वीट किया कि अखिलेश यादव ने अपने आवास से मात्र एक किमी दूर माल एवेन्यू में दिवंगत कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने नहीं आ सकेष सिंह ने कहा कि कहीं मुस्लिम वोट बैंक के मोह ने उन्हें पिछड़ों के सबसे बड़े नेता को श्रद्धांजलि देने से तो नहीं रोक लिया?”

साक्षी महाराज: उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ( Sakshi Maharaj) ने अखिलेश के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अखिलेश यादव जिन पिछड़ों की राजनीति की बात करते हैं, उनका कद्दावर नेता जाता है और आपके पास आने का समय नहीं होता है। उन्होंने कहा कि जिस नेता ने इनके पिता मुलायम सिंह यादव की लाज बचाई, समाजवादी पार्टी का सहयोग किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह के कल्याण सिंह के साथ सोहार्दपूर्ण संबंध थे। बकौल साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj), दलगत राजनीति एक अलग बात होती है लेकिन नैतिकता का तकाजा कुछ और होता है।

साक्षी महाराज ने मायावती की तारीफ करते हुए कहा कि अखिलेश याद वे अच्छी तो मायावती हैं, जो कल्याण सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंची। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने जो रवैया अपना वह दुर्भाग्यपूर्ण है और आगामी चुनावों में उन्हें इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।

बताते चलें कि कल्याण सिंह के निधन पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार की रात सवा नौ बजे लखनऊ स्थित SGPGI में निधन हो गया था। वह 89 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे।