केरल के कोझिकोड से हैरान करने वाली एक खबर सामने आई है। यहां कुट्टीपुरम बस स्टैंड पर एक शख्स को भूख लगने पर बिल्ली का कच्चा मांस खा रहा था। लोगों ने जब उसे बिल्ली का कच्चा मांस खाते हुए देखा तो वे हैरान रह गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि वह पिछले चार दिनों से भूखा था। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच में पता चला कि वह मानसिक रूप से ठीक नहीं है। हालांकि वह एकदम साफ-सुथरे कपड़े पहने हुए था। उसे देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल था कि वह मानसिक रोग से पीड़ित है। इसके बाद उसे कोझिकोड के सरकारी मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

असम का रहने वाला है शख्स

कुट्टीपुरम पुलिस ने कहा कि जांच से पता चला कि वह असम के धुबरी जिले का रहने वाला है। अस्पताल ले जाने के बाद पता चला कि उसे कुछ मानसिक परेशानी है। दरअसल, बिल्ली का कच्चा मांस खा रहा शख्स बस स्टैंड पर बैठा हुआ था। लोगों ने उसे कच्चा मांस खाते देखा तो हैरान रह गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उससे पूछा तो पता चला कि वह 4 दिनों से भूखा था। इसके बाद पुलिस ने उसके लिए खाना खरीदा।

पुलिस ने बताया कि उसने 4 दिनों से खाना नहीं खाया है। घटना लगभग शाम 5 बजे की है। वह शख्स साफ-सुथरे कपड़े पहने हुए था। लोगों ने देखा कि वह एक थैले से निकालकर कुछ खा रहा था। आसपास के दुकानदारों ने जानना चाहा कि वह क्या खा रहा है क्योंकि पैकेट से बदबू आ रही थी।

मामले में कुट्टीपुरम के पुलिस निरीक्षक पी के पद्मराजन ने कहा कि शख्स शनिवार शाम को घटनास्थल से लापता हो गया था, लेकिन रविवार सुबह उसे कुट्टीपुरम रेलवे स्टेशन के पास पाया गया। पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि वह चेन्नई से कोझिकोड आया था जहां उसका भाई रह रहा था। भाई ने पुलिस को बताया कि वह वहां से लापता हो गया था। बाद में उन्हें जांच के लिए कोझिकोड मानसिक अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया।