कर्नाटक के बेलगावी से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां एक शख्स अपनी पत्नी को अप्राकृतिक संबंध बनाने पर मजबूर करता था। यही नहीं शख्स पर पत्नी को जबरन पॉर्न दिखाने और कुत्ते के बच्चे के साथ सेक्स करने के लिए मजबूर करने का आरोप भी लगा था। फिलहाल मामले में शिकायत के बाद एक स्थानीय अदालत ने शख्स को 10 साल की सजा सुनाई है साथ ही 11 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने इस कृत्य को जघन्य अपराध माना है। ये मामला 2017 का बताया जा रहा है, जिसमें कोर्ट ने अब सजा सुनाई है।
National Hindi News, 11 April 2019 LIVE Updates: दिन भर की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
महिला ने लगाया था आरोप: मामला कर्नाटक के बेलगावी का बताया जा रहा है। जहां मार्च 2017 में पत्नी के आरोप के बाद पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पत्नी ने कताकोल पुलिस में शिकायत की थी कि उसके पति संदीप ने ना सिर्फ उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए बल्कि उसे कुत्ते के बच्चे के साथ भी सेक्स करने के लिए मजबूर करता था। महिला ने ये भी आरोप लगाया था कि संदीप उसे पॉर्न देखने पर भी मजबूर करता था। महिला ने बताया कि कुत्ते के साथ सेक्स नहीं करने पर उसे घर से निकालने की धमकी दी जाती थी।
जबरन करता था मजबूर: एनबीटी में छपी खबर के मुताबिक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि 2017 को 22 मार्च की रात संदीप घर में एक कुत्ते का बच्चा लेकर आया था। उसने कहा कि अगर वह कुत्ते के साथ नहीं सोएगी तो संदीप उसे घर से निकाल देगा। महिला ने बताया कि मना करने पर वह बच्चों समेत घर से बाहर निकालने की धमकी देता था।
कोर्ट ने भेजा जेल: बता दें कि महिला की शिकायत पर आरोपी पति को एक स्थानीय अदालत ने 10 साल की सजा सुनाते हुए इसे जघन्य अपराध माना है। कोर्ट ने महिला के पति पर 11 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।