Karnataka Bandh: कांग्रेस के संकट मोचक कहे जाने वाले सीनियर नेता और पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) केस में गिरफ्तार कर लिया। शिवकुमार की गिरफ्तारी के विरोध समर्थकों ने आज कर्नाटक बंद का आह्वान किया है। कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) के पीआरओ ने डिविजनल अधिकारियों से चर्चा की और बंद के हालात को देखते हुए कंट्रोल रूम बनाने की सलाह दी है।
नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RML हॉस्पिटल) में भर्ती डीके शिवकुमार से मिलकर लौटे यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने कहा कि प्रताड़ना के चलते उनकी तबीयत खराब हो गई है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इसके बावजूद ईडी उन्हें ले जाने की कोशिश कर रही है।
National Hindi News, 4 September 2019 LIVE Top Headlines Updates: पढ़ें आज की बड़ी खबरें
शिवकुमार की गिरफ्तारी के बाद रातभर कर्नाटक से दिल्ली तक जमकर हंगामा हुआ। बेंगलुरु में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।
दिल्लीः कांग्रेस नेता शिवकुमार को ईडी स्पेशल कोर्ट ले गई। कोर्ट में अभिषेक मनु सिंघवी उनकी पैरवी कर रहे हैं।
Karnataka Bandh: प्रदर्शनकारियों ने कनकपुरा इलाके में एक बस और अन्य वाहनों के कांच फोड़ डाले। पीआरओ ने कहा, 'हम हालात पर लगातार नजर रख रहे हैं। हालात के अनुसार अधिकारियों को कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।'
कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) के पीआरओ ने डिविजनल अधिकारियों से चर्चा की और बंद के हालात को देखते हुए कंट्रोल रूम बनाने की सलाह दी है।
नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RML हॉस्पिटल) में भर्ती डीके शिवकुमार से मिलकर लौटे यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने कहा कि प्रताड़ना के चलते उनकी तबीयत खराब हो गई है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इसके बावजूद ईडी उन्हें ले जाने की कोशिश कर रही है।
शिवकुमार की गिरफ्तारी के बाद रातभर कर्नाटक से दिल्ली तक जमकर हंगामा हुआ। बेंगलुरु में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।
कांग्रेस के संकट मोचक कहे जाने वाले सीनियर नेता और पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) केस में गिरफ्तार कर लिया। शिवकुमार की गिरफ्तारी के विरोध समर्थकों ने आज कर्नाटक बंद का आह्वान किया है।