Kahalgaon Vidhan Sabha Seat Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कहलगांव सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। जदयू ने इस बार कांग्रेसी दिग्गज सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश को टिकट देकर बड़ा दांव खेला है। पिछली बार वे कांग्रेस से लड़े थे, लेकिन भाजपा के पवन कुमार यादव से हार गए थे। अब कांग्रेस ने प्रवीण सिंह, जबकि राजद ने झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव के बेटे रजनीश भारती को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, जन सुराज से मंजर आलम चुनाव मैदान में हैं, जिससे मुकाबला पूरी तरह त्रिकोणीय हो गया है।
Bihar Assembly Election Results LIVE
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कहलगांव सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। जदयू ने इस बार कांग्रेसी दिग्गज सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश को टिकट देकर बड़ा दांव खेला है। पिछली बार वे कांग्रेस से लड़े थे, लेकिन भाजपा के पवन कुमार यादव से हार गए थे। अब कांग्रेस ने प्रवीण सिंह, जबकि राजद ने झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव के बेटे रजनीश भारती को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, जन सुराज से मंजर आलम चुनाव मैदान में हैं, जिससे मुकाबला पूरी तरह त्रिकोणीय हो गया है।
Bihar Election Commission Result 2025 LIVE
कहलगांव में 2020 के चुनाव का हाल
| क्रम संख्या | उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
| 1 | पवन कुमार यादव | बीजेपी | 115538 |
| 2 | शुभानंद मुकेश | इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) | 72645 |
| 3 | बिजय कुमार यादव | निर्दलीय | 3107 |
इतिहास में प्रसिद्ध कहलगांव बिहार का वह क्षेत्र है, जिसने भारत की शिक्षा और संस्कृति में अमिट छाप छोड़ी है। यहीं स्थित विक्रमशिला महाविहार की स्थापना पाल वंश के राजा धर्मपाल ने 8वीं सदी में की थी, जो नालंदा के बाद बौद्ध शिक्षा का सबसे प्रमुख केंद्र था। 1203 ईस्वी में मुहम्मद बिन बख्तियार खिलजी की सेना ने इसे नष्ट कर दिया था, लेकिन इसके खंडहर आज भी भारतीय विरासत के गौरव को दर्शाते हैं। फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा के बाद यह इलाका एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा में है।
कहलगांव में 2015 के चुनाव का हाल
| क्रम संख्या | उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
| 1 | सदानंद सिंह | इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) | 64981 |
| 2 | नीरज कुमार मंडल | लोक जन शक्ति पार्टी (LJP) | 43752 |
| 3 | पवन कुमार यादव | निर्दलीय | 26510 |
1951 में स्थापित कहलगांव विधानसभा क्षेत्र भागलपुर लोकसभा सीट का हिस्सा है, जिसमें गोराडीह और सोनहोला प्रखंड शामिल हैं। 2024 तक यहां 3.5 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें लगभग 18% मुस्लिम, 11.7% अनुसूचित जाति और 1% अनुसूचित जनजाति हैं। यहां का मतदान प्रतिशत हर चुनाव में बढ़ रहा है — 2020 में यह 62.02% तक पहुंच गया। अब तक हुए 17 चुनावों में कांग्रेस ने 11 बार जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा, जदयू, सीपीआई और निर्दलीय प्रत्याशी एक-एक बार विजयी रहे हैं। 2020 में भाजपा के पवन कुमार यादव ने कांग्रेस के शुभानंद मुकेश को 42,893 वोटों से हराया था। इस बार के चुनाव में सत्ता पक्ष एनडीए और विपक्षी महागठबंधन के बीच सीधा और रोमांचक संघर्ष तय माना जा रहा है।
