राजस्थान के जोधपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पता चला है कि एक महिला अपने पति के साथ बिना कंडोम के ही संबंध बनाना चाहती थी। जबकि वह महिला पहले से ही HIV संक्रमित थी। जानकारी के अनुसार महिला अपने पति को भी HIV संक्रमित करना चाहती थी। इसी वजह से वो उसके साथ बिना कंडोम के ही संबंध बनाना चाहती थी। हालांकि किसी जब पति को इस बात का शक हुआ तो उसने मामले की जांच की तो पूरी कहानी सामने आई।

मामला जोधपुर के शहर के माता का थान इलाके का है। जहां स्थित थाने में पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़ित पति की ओर से बताया गया कि महिला उसके साथ संबंध बनाने के लिए कंडोम का प्रयोग नहीं करने देना चाहती थी। बार-बार वो ऐसा कर रही थी। जिसके बाद पति को कुछ शक हुआ। लेकिन जब पति को पत्नी की सच्चाई सामने आई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके पति ने आरोप लगाया कि पत्नी उसके साथ संबंध बनाकर उसको भी HIV संक्रमित करना चाहती थी। 

इसके साथ ही पीड़ित पति ने ये भी बताया कि आरोपी महिला को अवैध संबंधों के चलते HIV साल 2023 में ही हो गया था। जिस वजह से महिला की कई सगाई टूट गई थी। जिसके बाद पीड़ित शख्स के साथ पहले तो सगाई हुई और फिर लड़की के घर वालों ने दबाव बनाकर जल्दी ही उसकी शादी करा दी। इसी साल जुलाई में दोनों की शादी हुई। तब से महिला अपने पति के साथ बिना कंडोम के शारीरिक संबंध बनाना चाहती थी। ताकि वो उसके पति को HIV हो जाए और फिर महिला को नहीं उसके पति को बदनाम करें। महिला इस बदनामी से पूरी तरह से बच जाए।

महिला के पूर्व प्रेमी ने किया भंडाफोड़

पीड़ित पति को महिला के बारे में शक हुआ तो उसने पहले तो जांच कराने से इंकार किया। लेकिन जब पति ने ज्यादा दबाव बनाया तब जाकर जांच हुई और महिला के HIV पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। पीड़ित पति ने बताया कि उसको महिला के मोबाइल से एक शख्स का मोबाइल नंबर मिला था जो उसका पूर्व प्रेमी था। जिससे बात करने के बाद पति को पता चला कि उसकी पत्नी एड्स पीड़ित है।

Bihar Crime: दोस्तों ने घर से बुलाकर की शख्स की हत्या, हो चुकी थी सगाई, डेढ़ महीने बाद होने वाली थी शादी

पति जब महिला पर मेडिकल जांच का दबाव बना रहा था तो उस दौरान उसने अपने परिवार वालों को भी बुला लिया। उसकी एक बहन जोधपुर में ही स्वास्थ्य विभाग में काम करती थी। फिर महिला के परिवार वाले दोनों के जांच को लेकर तैयार हुए। लेकिन जब जांच हुआ तो केवल महिला पॉजिटिव निकली। जानकारी के अनुसार जांच रिपोर्ट आने के बाद महिला अपनी बहन के साथ पति के घर आई और अपना सारा सामान लेकर चली गई। हालांकि कुछ देर बाद जब पीड़ित के परिवार ने घर की अलमारी में देखा तो शादी में दिए गए जेवर गायब थे। यानी की महिला लेकर फरार हो गई थी।

MP Crime News: बदमाशों को शराब पीने से रोकना पड़ा महंगा, IT इंजीनियर की चाकू से गोदकर हत्या

पीड़ित पति ने इसको लेकर माता का थान थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में न्यायालय के आदेश पर पत्नी, उसके पिता और बहन को आरोपी बनाते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है।