Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की सियायत पूरी तरह से गरमा गई है। बयानबाजी का दौर शुरु है, जिसको जैसा मौका मिल रहा वो उसपर निशाना साध रहा है। इसी कड़ी में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है।

दअरसल, तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा था कि नीतिश जी अब बूढ़े हो गए हैं। उनकी उम्र अब रिटायरमेंट की हो चुकी है। नीतीश सरकार निकम्मी सरकार है, खटारी सरकार है। तेजस्वी के इस बयान के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जमकर पलटवार किया है।

RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि जो ऐसा कह रहा है उसी का दिमाग खराब है, उनकी(तेजस्वी यादव) दिमाग और आंखें दोनों ठीक नहीं है तभी उन्हें जो व्यक्ति (नीतीश कुमार) हर जिले में जाकर प्रगति यात्रा पर काम कर रहे हैं वह नहीं दिख रहे।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी के बयान पर कहा कि वह तो साबित हो ही रहा है कि कांग्रेस कहां है, ये लोग कहां हैं, बाकी लोग कहां हैं, एकजुट होने का कोई सवाल ही नहीं है। उनका लक्ष्य सिर्फ सत्ता हासिल करना है… यहां NDA एकजुट है और हम यहां 225 सीटें हासिल करेंगे।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत; तुरंत देखने पहुंचे जेपी नड्डा

इससे पहले हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पटलवार करते हुए कहा कि जो नीतिश कुमार को बूढ़ा बता रहा है वो खुद उनसे भी ज्यादा बूढ़ा है। आगे कहा कि तेजस्वी यादव जवान होते हुए भी किसी खटारा से कम नहीं है। सिर्फ बोलना जानते हैं इससे ज्यादा उनको कुछ नहीं आता है। जीतन राम मांझी ने आगे कहा कि तेजस्वी में आंदोलन की उपज नहीं है। अभी इनमें तजुर्बे की बहुत कमी है। नीतीश कुमार को बिहार का चाणक्य कहा जाता है इन्हीं के नेतृत्व में 20 साल से बिहार विकास कर रहा है।

जीतन राम मांझी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव को नीतीश कुमार ने ही मुख्यमंत्री बनाया। आज वो भूल गए हैं। अगर नीतीश लालू प्रसाद यादव को राजनीति में आने का मौका नहीं देते तो आज तेजस्वी नीतीश कुमार के सामने नहीं होते। तेजस्वी की मानसिकता गड़बड़ा गई हैं। नीतीश कुमार की सरकार खटारी नहीं है, बल्कि उनके पिता जी की सरकार खटारी थी।

यह भी पढ़ें-

देश के 25 हाई कोर्ट में कुल 763 जज, जानिए इसमें महिलाओं की कितनी भागेदारी

12 की मौत, 15 वेटिंलेटर पर पहुंच गए… महाराष्ट्र में फैल रहा GB सिंड्रोम क्या है?