झारखंड में नई सरकार का गठन हो गया है। 11 कैबिनेट मंत्रियों के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन काम करेंगे। उनके इस मंत्रिमंडल में सभी मंत्री करोड़पति हैं। जिसमें से सबसे ज्यादा अमीर मंत्री संजय यादव हैं। वहीं 5 दिसंबर को सोरेन सरकार के कैबिनेट का विस्तार हुआ जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के कोटे से 5, कांग्रेस के 4 और आरजेडी से 1 विधायक को मंत्री बनाया गया है। मंत्रियों के औसत संपत्ति 8 करोड़ से ज्यादा है।

अनुभव और युवा जोश से बनी सोरेन की नई टीम

झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम में इंडिया गठबंधन ने 56 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल की। जिसके बाद बाद राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन ने शपथ ली। 5 दिसंबर को सोरेन के 10 मंत्रियों ने शपथ ली। इन मंत्रियों में से पांच जेएमएम कोटे से है, जबकि चार कांग्रेस और एक आरजेडी के हैं।

राज्यसभा में सिंघवी की सीट के नीचे नोटों की गड्डी मिलने पर हंगामा, धनखड़ बोले- ये गंभीर मामला

मुख्यमंत्री सोरेन समेत सभी 11 मंत्रियों की बात करें तो आरजेडी कोटे से मंत्री बने संजय यादव सबसे अमीर हैं। उनकी कुल संपत्ति 29 करोड़ है। संजय यादव गोड्डा से विधायक हैं। वहीं संपत्ति के मामले में सबसे अंतिम पायदान पर मंत्री हफीजुल हसन हैं। उनकी संपत्ति दूसरे मंत्रियों के मुकाबले में कम है। हसन की कुल संपत्ति 1.60 करोड़ है। सोरेन मंत्रिमंडल में कई ऐसे मंत्री भी हैं जो पिछली सरकार में भी मंत्री रहे हैं। जबकि कई मंत्री ऐसे हैं जिनको पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

सबसे कम उम्र की मंत्री बनीं शिल्पी

सोरेन सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री दीपिका पांडे सिंह की कुल संपत्ति 6 करोड़ है। छतरपुर से निर्वाचित विधायक राधा कृष्ण किशोर की कुल संपत्ति कुल 3.20 करोड़ है। दीपक बिरुवा की कुल संपत्ति 3 करोड़ से ज्यादा है। मंत्री चमरा लिंडा की संपत्ति 2.80 करोड़ है। योगेन्द्र प्रसाद की संपत्ति 1.80 करोड़, रामदास सोरेन की संपत्ति 10 करोड़ से अधिक है। सुदिव्य सोनू की संपत्ति कुल 15 करोड़ है। वहीं सबसे युवा मंत्री शिल्पी नेहा टर्की की कुल संपत्ति 1.90 करोड़ रुपये है।

सोरेन मंत्रिमंडल में सबसे कम उम्र की मंत्री कांग्रेस के कोटे से हैं। मांडर विधानसभा से निर्वाचित विधायक शिल्पी नेहा तिर्की की उम्र अभी 31 साल है। जहां सबसे ज्यादा उम्र के मंत्री राधा कृष्ण किशोर हैं। किशोर की उम्र 66 साल है। वहीं मंत्रिमंडल में शामिल विधायकों के पास 12वीं से लेकर डॉक्टर तक की डिग्री है। जामताड़ा से विधायक और सोरेन मंत्रिमंडल में मंत्री इरफान अंसारी एमडी फिजिशियन हैं। मंत्री दीपिका पांडे ने एलएलबी की पढ़ाई की है। मंत्री चमरा लिंडा ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है। मंत्री दीपक बिरुवा ने भी ग्रेजुएशन किया है। पढ़ें महाराष्ट्र को लेकर सभी बड़ी खबरें-