झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नए मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए हैं। जिसमें से उन्होंने गृह, लोक निर्माण समेत कई मंत्रालयों को अपने पास रखा है। जबकि दीपक बरुआ को राजस्व और परिवहन जैसा महत्वपूर्ण विभाग दिया है। सोरेन कैबिनेट में शामिल सभी 12 मंत्रियों को आवंटित किए गए मंत्रालय कुछ इस प्रकार हैं।
5 दिसंबर को हेमंत सोरेन के 10 मंत्रियों ने शपथ ली थी। जिसमें से पांच मंत्री जेएमएम, चार कांग्रेस और एक आरजेडी के है। बीते विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को 56 सीटें मिली थीं। जिसमें से जेएमएम को 34, कांग्रेस को 16 और आरजेडी के खाते में 4 सीटें जीती थीं। चुनाव जीतने के बाद हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
12 सदस्यीय झारखंड मंत्रिमंडल में मंत्रियों के बीच विभागों का आवंटन
हेमंत सोरेन (मुख्यमंत्री): बरहेट विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बने हेमंत चौथी बार राज्य की कमान संभाली। उन्होंने अपने पास प्रशासनिक सुधार, गृह, लोक निर्माण, सतर्कता समेत वो सभी मंत्रालय अपने पास रखा है जो किसी भी मंत्री को नहीं मिला है।
राधा कृष्ण किशोर: कांग्रेस की ओर से सबसे बड़ा मंत्रालय राधा कृष्ण किशोर को मिला है। उनको झारखंड का वित्त, वाणिज्य, योजना एवं विकास और संसदीय मामले का मंत्री बनाया गया है। राधा किशोर छतरपुर से चुनाव जीतकर मंत्री बने हैं।
दीपक बरुआ: जेएमएम के टिकट पर चाईबासा से विधायक बने दीपक बरुआ को झारखंड का राजस्व और परिवहन जैसा बड़े विभागों का मंत्रालय दिया गया है।
12वीं पास से लेकर डॉक्टर और करोड़पति तक… ऐसी है झारखंड में हेमंत सोरेन की नई कैबिनेट
चमरा लिंडा: बिशुनपुर से विधायक बने चमरा लिंडा को झारखंड का एससी, एसटी और ओबीसी कल्याण (अल्पसंख्यक मामलों को छोड़कर) मंत्री बनयाा गया है। लिंडा जेएमएम के टिकट पर चुनाव जीते हैं।
संजय प्रसाद यादव: आरजेडी के कोटे से संजय यादव को मंत्री बनाया गया है। संजय गोड्डा सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। उनको सोरेन सरकार में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास और उद्योग बनाया गया है।
रामदास सोरेन: घाटशीला से जेएमएम के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। उनको झारखंड सरकार में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, निबंधन विभाग का मंत्री बनाया गया है।
इरफान अंसारी: जामताड़ा से जीतकर विधायक बने इरफान अंसारी को सोरेन सरकार में स्वास्थ्य, सार्वजनिक वितरण, आपदा प्रबंधन मंत्री बनाया गया है। वो कांग्रेस के कोटे से मंत्री बने हैं।
‘ये राजधर्म के खिलाफ है, फैसला वापस ले बीजेपी सरकार’ असम में बीफ बैन पर भड़की जेडीयू
हफीजुल हसन: जेएमएम के टिकट पर मधुपर से विधायक बने हफीजुल हसन को सोरेन सरकार में जल संसाधन, अल्पसंख्यक मामले का मंत्री बनाया गया है।
दीपिका पांडे सिंह: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महगामा से चुनाव जीतकर दीपिका फिर से मंत्री बनी हैं। उनको ग्रामीण विकास, ग्रामीण मामले और पंचायती राज का मंत्रालय दिया गया है।
योगेन्द्र प्रसाद: गोमिया से विधायक बने योगेंद्र को पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्यनिषेध मंत्रालय दिया गया है। जेएमएम के टिकट पर चुनाव जीतकर योगेंद्र विधानसभा पहुंचे हैं।
सुदिव्य कुमार: हेमंत सोरेन के भरोसेमंद सुदिव्य को शहरी विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा और पर्यटन मंत्रालय दिया गया है।
शिल्पी नेहा तिर्की: सोरेन सरकार में सबसे कम उम्र की मंत्री बनीं शिल्पी को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बनाया गया है। शिल्पी कांग्रेस के टिकट पर मदार से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। पढ़ें सोरेन सरकार में मंत्रियों के पास है कितनी संपत्ति