बिहार में कोरोना वायरस के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वस्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में 143 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ संक्रमितों की सख्या 7808 हो गई है। ताजा मामलों में से भागलपुर में 2, भोजपुर में 5, बक्सर में एक, दरभंगा में एक, जहानाबाद में दो, कटिहार में 6, मधेपुरा में एक, मधुबनी में 11, नालंदा में एक, पटना में 10, पूर्णिया में 7, रोहतास में दो, सीतामढ़ी में आठ, सिवान में 6 केस मिले हैं। राज्य में अबतक कुल 1,63,476 सैंपल्स की जांच की गई है। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 51 है। जबकि ठीक हो चुके लोगों की संख्या 5767 है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की जानकारी दी।

वहीं बिहार के दरभंगा में एक भाजपा विधायक कोरोना संक्रमित पाए गए है। विधायक के साथ उनके ड्राइवर को भी कोरोना की पुष्टि हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों को इलाज के लिए दरभंगा से एम्स रेफर किया गया है। बता दें कि बिहार में किसी विधायक को कोविड-19 होने का ये पहला मामला है। अधिकारी फिलहाल विधायक और ड्राइवर और उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुट गए हैं।

इधर पड़ोसी राज्य झारखंड में सोमवार को कोरोना के 22 नये मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा तीन मरीज हजारीबाग में मिले हैं, तो चतरा में 2, रिम्स और आइडीएसपी रांची में 1-1 व्यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। सोमवार को अब तक 95 सैंपल की जांच की गयी है, जिसमें 86 की रिपोर्ट निगेटिव रही। 7 पॉजिटिव केस मिले और 2 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। 7 नये केस के साथ झारखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या 2105 हो गयी है। प्रदेश में अब तक 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। राजधानी रांची में अबतक नौ मरीज संक्रमण के चलते दम तोड़ चुके हैं। अब तक राज्य में कुल संक्रमितों में से 1644 सिर्फ प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य में वापस अपने घरों को लौटे हैं। झारखंड में 1443 मरीज अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है, जबकि 11 अन्य की मौत हो चुकी है।

Coronavirus in India Live Updates

दूसरी तरफ देश में कोरोना वायरस महामारी बुरी तरह फैल रही है। पिछले चौबीस घंटों में भारत में 14,821 नए मामलों की पुष्टि हुई है। सोमवार (22 जून, 2020) को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि देश में अब संक्रमितों की संख्या 4,25,282 हो गई है। बीते चौबीस घंटों में 445 लोगों की मौत भी हुई है और कुल 13,699 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में अभी 1,74,387 एक्टिव केस हैं। अच्छी बात ये है कि देश में 2,37,196 मरीज ठीक हो चुके हैं।।

Live Blog

08:14 (IST)23 Jun 2020
साल के आखिर में ही होंगे बिहार विधानसभा चुनाव

बिहार में कोरोना वायरस महामारी तेजी से फैल रही है और इस साल के आखिर में प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में संक्रमण के चलते चुनाव प्रभावित ना हो इसके लिए चुनाव आयोग ने एक उपाय निकाला है। चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि कोविड-19 मरीजों को डाक मतपत्रों के जरिए मतदान की अनुमति दी जाएगी। मजबूत संकेत देते हुए बिहार में चुनाव समय पर होने की संभावना बताते हुए उन्होंने कहा कि कानून मंत्रालय ने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद चुनावी आचार संहिता 1961 के नियम 27ए के तहत कोविड-19 संक्रमित या संदिग्ध लोगों की एक नई श्रेणी को शामिल किया है।

06:30 (IST)23 Jun 2020
झारखंड में कोरोना संक्रमण के 42 नये मामले, कुल संख्या 2140 हुई

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 42 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,140 हो गयी है। राज्य के सबसे बड़े रिम्स अस्पताल में भी एक मरीज कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की सोमवार रात को जारी रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में पिछले 24 घंटे में 42 नए मामले दर्ज किये गये, जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक कुल 2,140 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

06:17 (IST)23 Jun 2020
बिहार में अबतक 1,63,476 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 5767 मरीज ठीक हुए हैं।

बिहार में कोविड-19 से अबतक जिन 52 लोगों की मौत हो चुकी है, उनमें से दरभंगा में पांच, बेगूसराय एवं सारण में चार-चार, खगड़िया, नालंदा, पटना एवं वैशाली में तीन-तीन, भोजपुर, गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नवादा, सीतामढ़ी एवं सिवान में दो-दो तथा अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर एवं शिवहर जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

05:12 (IST)23 Jun 2020
बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 291 नए मामले प्रकाश में आए

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 291 नए मामले प्रकाश में आने के साथ ही प्रदेश में सोमवार को इस रोग से संक्रमण के मामले बढ़कर 7,893 हो गये।
बिहार में अबतक प्रकाश में आए 7,893 मामलों में से पटना के 446, मधुबनी के 379, भागलपुर के 368, बेगूसराय के 348, सिवान के 346, रोहतास के 316, मुंगेर के 306, खगड़िया के 296, कटिहार के 267, पूर्णिया एवं दरभंगा के 266-266, समस्तीपुर के 247, जहानाबाद के 221, गोपालगंज के 217, बांका के 212, मुजफ्फरपुर के 206, बक्सर के 205, नवादा के 203, सुपौल के 202, सारण के 185, नालंदा के 177, गया के 172, औरंगाबाद के 169, पूर्वी चंपारण के 167, मधेपुरा के 160, भोजपुर के 159, सहरसा के 152, कैमूर के 149, किशनगंज के 146, वैशाली के 134, शेखपुरा एवं पश्चिम चंपारण के 132-132, सीतामढ़ी के 129, अररिया के 103, अरवल के 91, लखीसराय के 87, शिवहर के 74 तथा जमुई जिले के 58 मामले शामिल हैं।

04:19 (IST)23 Jun 2020
बिहार में कोरोना वायरस से अबतक 52 की मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,893 हुई 

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान पटना जिले में एक और व्यक्ति की मौत हो जाने से इस रोग से अबतक मरने वालों की संख्या 52 पहुंच गई जबकि संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 7,893 हो गया।



21:56 (IST)22 Jun 2020
1699 लोग प्रवासी हैं, इन जिलों से इतने प्रवासी मिले पॉज़िटिव

राज्य के कुल कोरोनावायरस संक्रमितों में 1699 लोग प्रवासी हैं। इनमें बोकारो के 11, चतरा के 37, देवघर के 06, धनबाद के 106, दुमका के चार, पूर्वी सिंहभूम के 237, गढ़वा के 90, गिरिडीह के 51, गुमला के 89, हजारीबाग के 153, जामताड़ा के 26, खूंटी के 22, कोडरमा के 155, लातेहार के 53, लोहरदगा के 46, पाकुड़ के 28, पलामू के 41, रामगढ़ के 111, रांची के 29, साहेबगंज के तीन, सरायकेला के 34, सिमडेगा के 312 और पश्चिमी सिंहभूम के 55 प्रवासी शामिल हैं।

21:16 (IST)22 Jun 2020
किस जिले में कितने व्यक्ति स्वस्थ हुए

राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों में कुल 1473 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें बोकारो के 29, चतरा के 30, देवघर के 10, धनबाद के 114, दुमका के चार, पूर्वी सिंहभूम के 164, गढ़वा के 84, गिरिडीह के 50, गोड्डा के एक, गुमला के 53, हजारीबाग के 122, जामताड़ा के 20, खूंटी के 22, कोडरमा के 77, लातेहार के 46, लोहरदगा के 37, पाकुड़ के 30, पलामू के 44, रामगढ़ के 98, रांची के 139, सरायकेला के 24, साहेबगंज के तीन, सिमडेगा के 207 और पश्चिमी सिंहभूम के 35 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

20:39 (IST)22 Jun 2020
किस जिले में कितनी मौत

झारखंड में कोरोना से मरने वालों की संख्या 14 है। इनमें रांची के सात, बोकारो के दो जबकि गुमला, हजारीबाग, सिमडेगा, कोडरमा और गिरिडीह में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है। प्रशासन राज्य में रिटायर्ड डीडीसी और बंगाल के एक मजदूर की मौत को अपने आंकड़े में शामिल नहीं किया है।

20:09 (IST)22 Jun 2020
राज्य के सभी 24 जिलों में पहुंच चुका है कोरोना संक्रमण

कोरोनावायरस का संक्रमण राज्य के सभी 24 जिलों तक पहुंच चुका है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2115 है। इनमें बोकारो के 36, चतरा के 41, देवघर के 21, धनबाद के 115, दुमका के चार, पूर्वी सिंहभूम के 322, गढ़वा के 97, गिरिडीह के 63, गोड्डा के 8, गुमला के 101, हजारीबाग के 167, जामताड़ा के 28, खूंटी के 23, कोडरमा के 159, लातेहार के 54, लोहरदगा के 48, पाकुड़ के 30, पलामू के 45, रामगढ़ के 117, रांची के 197, साहेबगंज के तीन, सरायकेला के 36, सिमडेगा के 317 और पश्चिमी सिंहभूम के 57 मरीज शामिल हैं।

19:35 (IST)22 Jun 2020
झारखंड में संक्रमितों के ठीक होने की दर देश की तुलना में ज्यादा है

झारखंड में कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की दर देश की तुलना में 14.5 फीसदी ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार रात नौ बजे जारी बुलेटिन के अनुसार देश में कोरोना का रिकवरी रेट 52.80 प्रतिशत है, जबकि झारखंड में 67.30 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में स्वस्थ होनेवालों का आंकड़ा 6.57 फीसदी बढ़ गया है।

18:50 (IST)22 Jun 2020
22 नये मरीज मिले हैं।

झारखंड में सोमवार को कोरोना के 22 नये मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा तीन मरीज हजारीबाग में मिले हैं, तो चतरा में 2, रिम्स और आइडीएसपी रांची में 1-1 व्यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। सोमवार को अब तक 95 सैंपल की जांच की गयी है, जिसमें 86 की रिपोर्ट निगेटिव रही। 7 पॉजिटिव केस मिले और 2 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। 7 नये केस के साथ झारखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या 2105 हो गयी है।

17:46 (IST)22 Jun 2020
बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 2 लोगों की मौत हुई

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मताबिक, बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 2 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। बिहार में कोरोना से सबसे अधिक मौत दरभंगा जिले में हुई है। यहां अब तक 5 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है। दूसरे नंबर पर सारण और बेगूसराय है जहां कोरोना से अब तक 4-4 लोगों की मौत हो चुकी है। खगड़िया, नालंदा और वैशाली में अब तक 3-3 लोगों की मौत हुई है।

17:05 (IST)22 Jun 2020
दो साल की बच्ची की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव, माता पिता आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

पटना एम्स में दो साल की एक बच्ची की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके माता पिता भी पहले से कोरोना संक्रमित होकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। इसके आलावा मधुबनी और समस्तीपुर के रहने वाले 57 वर्षीय मरीजों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। नालंदा मेडिकल कॉलेज से बेहतर इलाज के लिए एम्स आए एक मरीज की भी कोरोना जांच पॉजिटिव निकली है। इनकी एनएमसीएच में पहले भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनकी किडनी रोग का इलाज चल रहा है। एम्स में इनका किडनी रोग का डायलिसिस भी किया जा रहा है।

16:34 (IST)22 Jun 2020
पटना में होमगार्ड जवान और एक पासपोर्ट अधिकारी की मौत

पटना एम्स में जक्कनपुर के कोरोना संक्रमित एक होमगार्ड जवान और एक पासपोर्ट अधिकारी की मौत हुई है। वहीं चार नए मरीजों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटीव आई है। इन्हें इलाज के लिए एम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। एम्स में कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. संजीव कुमार ने सोमवार को बताया कि दिल्ली से आए 44 वर्षीय युवक की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। उन्हें पहले हृदय रोग था और इलाज चल रहा था। 51 वर्षीय होमगार्ड जवान की मौत भी हो गई है इनकी शुगर की बीमारी का इलाज भी चल रहा था। दोनों कोरोना संक्रमित मरीजों की एम्स के आइसोलेशन वॉर्ड में इलाज के दौरान मौत हुई है।

15:53 (IST)22 Jun 2020
पटना और राज्य के अन्य हिस्सों में लोग कोरोना को लेकर काफी लापरवाह

राज्य में कोरोना के नोडल पदाधिकारी डॉ. एमसी सिंह का कहना है कि पटना और राज्य के अन्य हिस्सों में लोग कोरोना को लेकर काफी लापरवाही बरत रहे हैं। उन्हें लगता ही नहीं कि कोई बीमारी है। जब लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं तो खामियाजा पूरे परिवार को भुगतना पड़ रहा है।

15:26 (IST)22 Jun 2020
भीड़ वाले स्थानों से भी रैंडम सैम्पल लिये जा रहे हैं

स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बिहार में क्वारंटाइन सेंटर के बंद होने के बाद समुदाय आधारित सर्वेक्षण शुरू किया गया है। भीड़ वाले स्थानों से भी रैंडम सैम्पल लिये जा रहे हैं। जिलों में जांच की सुविधा बढ़ने से भी संक्रमितों की पहचान में सुविधा हुई है। 

14:53 (IST)22 Jun 2020
बिहार में 24 घंटे में 6550 कोरोना टेस्ट किए गए

राज्य स्वस्थ्य विभाग के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे में 6550 कोरोना टेस्ट किए गए हैं। जिसमें डीएमसीएच में 715, पीएमसीएच में 241, एसकेएमसीएच में 410, एम्स पटना में 488 और जेएलएनएमसीएच में 126 टेस्ट किए गए हैं।

14:24 (IST)22 Jun 2020
रैंडम सैंपल की रिपोर्ट दो से तीन दिनों में आती है।

बिहार में क्वारंटाइन सेंटर बंद होने के बाद कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ने लगा है। रैंडम सैंपल की रिपोर्ट दो से तीन दिनों में आती है। इनमें कोई पॉजिटिव मिल जाता है तो उसे ढूंढ़ने में मशक्कत करनी पड़ रही है। सिविल सर्जन दफ्तर के वरीय अधिकारी ने ये जानकारी दी है। 

14:05 (IST)22 Jun 2020
पटना के इन इलाकों से मिले संक्रमित व्यक्ति

बिहार की राजधानी में कुल 32 संक्रमितों में पटनासिटी के सात, सबलपुर के चार, सरिस्ताबाद के तीन जबकि बेउर, भागवतनगर, कंकड़बाग, अनीसाबाद, किदवईपुरी, कंकड़बाग, दीघा,  भट्टाचार्या रोड, मनेर, मसौढ़ी, बिहटा का एक-एक मरीज है।

13:36 (IST)22 Jun 2020
बिहार में कोरोना से अब तक 73 फीसदी मरीज ठीक हुए

राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7,699 तक पहुंच गई है। अच्छी बात ये हैं कि पिछले 24 घंटे में 264 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए। अब तक 5,631 (73.30%) ठीक हो चुके हैं।

12:40 (IST)22 Jun 2020
झारखंड में तेजी से ठीक हो रहे कोरोना मरीज

झारखंड में कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की दर देश की तुलना में 14.5 फीसदी ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार रात नौ बजे जारी बुलेटिन के अनुसार देश में कोरोना का रिकवरी रेट 52.80 प्रतिशत है, जबकि झारखंड में 67.30 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में स्वस्थ होनेवालों का आंकड़ा 6.57 फीसदी बढ़ गया है।

12:19 (IST)22 Jun 2020
झारखंड के आठ जिले हुए कोरोना से मुक्त, छह में फिर मिले नए केस

राज्य के 24 में से आठ जिले कोरोना मुक्त हो चुके थे लेकिन इनमें से छह जिलों में फिर से नए संक्रमित मरीज मिले हैं। राज्य में अब दुमका और पाकुड़ ही दो जिले ऐसे हैं जहां एक भी कोरोना के मामले नहीं है।

12:00 (IST)22 Jun 2020
मुंगरे में संक्रमितों की संख्या 300 के पार पहुंची

मुंगेर में कोरोना के छह नए पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इनमें दो महिलाएं व चार पुरुष शामिल हैं। सभी संक्रमित मरीज बाहरी राज्यों से आए प्रवासी हैं। कोरोना के छह नए मरीज पाए जाने के बाद जिले में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों का आंकड़ा 301 हो चुका है। एक्टिव मरीजों की संख्या भी 71 से बढ़कर 77 हो गई है।

11:17 (IST)22 Jun 2020
देश में करीब 15 हजार नए मामलों की पुष्टि

देश में कोरोना वायरस महामारी बुरी तरह फैल रही है। पिछले चौबीस घंटों में भारत में 14,821 नए मामलों की पुष्टि हुई है। सोमवार (22 जून, 2020) को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि देश में अब संक्रमितों की संख्या 4,25,282 हो गई है। बीते चौबीस घंटों में 445 लोगों की मौत भी हुई है और कुल 13,699 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में अभी 1,74,387 एक्टिव केस हैं। अच्छी बात ये है कि देश में 2,37,196 मरीज ठीक हो चुके हैं।

10:40 (IST)22 Jun 2020
बांका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 219 हुई

बांका में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिले में अब कोरोना के कुल 219 मरीज हो चुके हैं। इनमें से 170 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं 48 एक्टिव मरीज हैं।

10:40 (IST)22 Jun 2020
बांका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 219 हुई

बांका में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिले में अब कोरोना के कुल 219 मरीज हो चुके हैं। इनमें से 170 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं 48 एक्टिव मरीज हैं।

09:18 (IST)22 Jun 2020
पटना में कोरोना संक्रमण से सिपाही की मौत

पटना में आज कोरोना संक्रमण के चलते बिहार पुलिस के एक सिपाही की मौत हो गई। सिपाही को बीमार होने पर कुछ दिन पहले ही पटना एम्स में भर्ती कराया गया था।

08:19 (IST)22 Jun 2020
बिहार के इन जिलों में मिले नए कोरोना मरीज

बिहार में आज 63 और नए मामले सामने आए हैं। जिनमें से भागलपुर में 2, भोजपुर में 5, बक्सर में एक, दरभंगा में एक, जहानाबाद में दो, कटिहार में 6, मधेपुरा में एक, मधुबनी में 11, नालंदा में एक, पटना में 10, पूर्णिया में 7, रोहतास में दो, सीतामढ़ी में आठ, सिवान में 6 केस मिले हैं।

05:47 (IST)22 Jun 2020
कोविड-19: बिहार में दो लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 51 हुई

बिहार में कोविड-19 के दो रोगियों की मौत के बाद रविवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 51 हो गई। इसके अलावा, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 162 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की तादाद 7,665 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक एक व्यक्ति की मौत बेगुसराय और एक की मौत गया जिले में हुई। हालांकि विभाग ने दोनों मृतकों की आयु, लिंग और यात्रा इतिहास से संबंधित जानकारी नहीं दी। साथ ही यह भी नहीं बताया कि उनकी मौत संक्रमित पाए जाने से पहले या बाद में हुई।

04:33 (IST)22 Jun 2020
बिहार में अब तक 7,665 लोग संक्रमण के शिकार हुए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बिहार में अब तक 7,665 लोग संक्रमण के शिकार हुए, जिनमें से 5631 इलाज के बाद स्वस्थ हो गए और 51 लोगों की मौत हो गई।  वहीं पूरे देश में  संक्रमण के मामलों की संख्या 4,10,461 बताई है। इसके अलावा मंत्रालय ने बताया कि 13,254 लोगों की मौत हुई है और उपचार के बाद 2,27,756 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हुए हैं।
 

21:38 (IST)21 Jun 2020
झारखंड में आज मिले 62 नए कोरोना पॉजिटिव

झारखंड में आज 62 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिनमें से देवघर में 11, जमशेदपुर में 10, गुमला में 7, गोड्डा में 7, बोकारो में 7, गिरिडीह में 6, हजारीबाग में चार, रामगढ, कोडरमा और रिम्स रांची में दो-दो नए केस मिले हैं।

21:20 (IST)21 Jun 2020
गया नगर निगम के डिप्टी मेयर कोरोना पॉजिटिव


गया नगर निगम के डिप्टी मेयर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गया सिविल सर्जन डॉ. ब्रजेश सिंह ने इसकी पुष्टि की है। वहीं पटना में एक पासपोर्ट अधिकारी की कोरोना से मौत हो गई है। अधिकारी बीती 13 तारीख से पटना एम्स में भर्ती थे और 15 जून को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई थी।

21:17 (IST)21 Jun 2020
बिहार में बीते 24 घंटे में कुल 5778 कोरोना टेस्ट हुए

बिहार में बीते 24 घंटे के दौरान कुल 5778 टेस्ट हुए हैं। इनमें से RMRI में 1997, IGIMS में 784, DMCH में 206, PMCH में 293 , SKMCH में 413 , AIIMS-PATNA में 276, JLNMCH में 114 टेस्ट किए गए हैं। वहीं ट्रूनेट प्लेटफॉर्म के जरिए कुल 1695 टेस्ट हुए हैं।

19:31 (IST)21 Jun 2020
1 लाख 1 लाख 51 हजार 148  सैम्पलों की जांच की जा चुकी

बिहार में अबतक 1 लाख 1 लाख 51 हजार 148  सैम्पलों की जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक दिन पूर्व अर्थात 19 जून को राज्य में कुल 5586 सैम्पलों की जांच की गई। पिछले तीन दिनों से पांच हजार से अधिक सैम्पलों की जांच शुरू हो चुकी है। 

19:01 (IST)21 Jun 2020
24 घंटे में 269 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 24 घंटे में 269 संक्रमित मरीज ठीक हो गए। उन्हें अस्पताल से डाक्टरों ने छुट्टी दे दी। डाक्टरों ने फिलहाल उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने और कोरोना से बचाव को लेकर हिदायतें दी। क्योकि ऐसे मरीजो में कोरोना के दोबारा संक्रमण का डर अधिक होता है।

18:24 (IST)21 Jun 2020
बिहार के किस जिले में कितनी मौत

बिहार में अबतक 50 लोगों की मौत हो चुकी है। सारण में 4, नवादा, दरभंगा, वैशाली, जहानाबाद, बेगूसराय और खगड़िया में 3-3 और नालंदा, मुजफ्फरपुर, अररिया, भोजपुर, पटना, सीतामढ़ी व सीवान में 2-2 मरीज की मौत हुई है। वहीं, पश्चिम चंपारण, गया, मधुबनी, कटिहार, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, मधेपुरा, मुंगेर, पू. चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है।

17:37 (IST)21 Jun 2020
जल्द से जल्द सैंपल जांच 10 हजार तक पहुंचाई जाए

पिछले 24 घंटे में 5586 सैंपल की जांच हुई। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का कहना है कि हमारा लक्ष्य है कि जल्द से जल्द सैंपल जांच 10 हजार तक पहुंचाई जाए। राज्य के सभी जिलों में कोरोना सैंपल की जांच हो रही है। अब तक एक लाख 51 हजार 148 सैंपल की जांच हो चुकी है।

17:08 (IST)21 Jun 2020
रोज साढ़े पांच हजार से ज्यादा सैंपल की जांच

बिहार में शुरूआती दौर में हर रोज 700 से 800 सैंपल की जांच हो रही थी। धीरे-धीरे यह संख्या बढ़कर तीन हजार के पार पहुंच गई। अब हर रोज साढ़े पांच हजार से ज्यादा सैंपल की जांच हो रही है। 

16:37 (IST)21 Jun 2020
जून के पहले हफ्ते से राज्य का रिकवरी रेट तेजी से बढ़ा

धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने लगी और राज्य का रिकवरी रेट बढ़ने लगा। जून के पहले हफ्ते से राज्य का रिकवरी रेट तेजी से बढ़ा। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है कि बाहर से आए 4800 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह कुल संक्रमितों का 64 प्रतिशत है।

15:51 (IST)21 Jun 2020
बिहार का रिकवरी रेट 71.53 प्रतिशत पहुंच गया है

बिहार में अब तक 5367 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। राज्य का रिकवरी रेट 71.53 प्रतिशत पहुंच गया है। यह अब तक का सबसे ज्यादा रिकवरी रेट है। तीन मई के पहले रिकवरी रेट 54 प्रतिशत तक पहुंच गया था लेकिन प्रवासी मजदूरों के लौटने के बाद यह गिरकर 26 प्रतिशत तक आ गया था।