Jharkhand Assembly Election 2019, Time Table, Polling Scheduled: झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार (1 नवंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि राज्य की सभी 81 सीटों पर चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा (CEC Sunil Arora) ने चुनावी कार्यक्रम का ऐलान किया। चुनाव आयोग ने दो दिवसीय दौरे में चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। नक्सल प्रभावित इलाकों के लिए अलग से तैयारियां की गई हैं।

ये है झारखंड का चुनावी कार्यक्रमः राज्य में पांच चरणों में मतदान कराने का ऐलान किया गया है। नक्सल प्रभावित राज्य होने के चलते इतने चरणों में मतदान कराया जा रहा है। नतीजों का ऐलान 23 दिसंबर को कराया जाएगा।

पहला चरण- 30 नवंबर, 13 सीटें
दूसरा चरण- 7 दिसंबर, 20 सीटें
तीसरा चरण- 12 दिसंबर, 17 सीटें
चौथा चरण- 16 दिसंबर, 15 सीटें
पांचवा चरण- 20 नवंबर, 16 सीटें

Hindi News Today, 01 November 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

ऐसा है मौजूदा विधानसभा का गणितः 81 सीटों वाले झारखंड में इससे पहले 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे। उस दौरान बीजेपी ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा के सहयोग से बीजेपी ने सरकार बनाई थी। राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास 19 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 8 विधायक हैं। फिलहाल बीजेपी के रघुबर दास यहां के मुख्यमंत्री हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भी एनडीए ने यहां शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसा पहली बार हुआ है जब झारखंड में किसी सरकार ने पूरे 5 साल का कार्यकाल पूरा किया है। रघुबर दास झारखंड में पूरे पांच साल मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले पहले नेता हैं। रघुवर दास ने मीडिया से बातचीत में एक बार फिर सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी 65 से अधिक सीटें जीतेगी।