जनता दल (यूनाइटेड) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की आपत्ति पर राज्य में ‘तीर’ का अपना चुनाव चिह्न वापस लिए जाने के बाद अब चुनाव आयोग से ‘ट्रैक्टर पर बैठे किसान’ का चुनाव चिह्न मांगा है। जनता दल (यू) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने शुक्रवार (06 सितंबर) को कहा कि चुनाव आयोग से झारखंड के लिए उनकी पार्टी ने यह नया चुनाव चिह्न मांगा है।
क्या है विवादः मुर्मू ने एक बार फिर से जदयू का चुनाव चिह्न राज्य में जब्त किए जाने की मांग करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बदले की कार्रवाई के तहत झामुमो ने किया है। बता दें कि इसी वर्ष जून में चुनाव आयोग ने बिहार में जदयू की शिकायत पर झामुमो का तीर-धनुष का चुनाव चिह्न को जब्त कर लिया था। उसी के बदले में झामुमो ने जदयू के खिलाफ चुनाव आयोग में ऐसी ही शिकायत झारखंड के लिए की थी।
National Hindi Khabar, 7 September 2019 LIVE News Updates: पढ़ें आज की बड़ी खबरें
Mumbai Rains, Weather Forecast Today Live Updates: मुंबई के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें
जदयू अपने बूते पर अकेले ही लड़ेगी चुनावः मुर्मू ने बताया कि राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं में आगामी चुनावों के लिहाज से विश्वास भरने के लिए पार्टी अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार (07 सितंबर) को रांची का दौरा करेंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव जदयू अपने बूते पर अकेले ही लड़ेगी। बता दें कि झारखंड में इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।
