Bihar Assembly Elections, JDU First Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड ने 57 उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जदयू की पहली लिस्ट में हनौत से हरियाणा सिंह, नालंदा से श्रवण कुमार, मोकामा से अनंत सिंह, फुलवारी से श्याम रजक, हथुआ से रामसेवक सिंह, बेनीपुर से विनय कुमार चौधरी, हिलसा से प्रेम मुखिया, राजगीर से कौशल किशोर, विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा के नाम का ऐलान किया गया।

इनके अलावा इस लिस्ट में जदयू ने आलमनगर विधानसभा सीट से नरेंद्र नारायण यादव, बिहारीगंज से निरंजन निरंजन कुमार मेहता, सिंहश्वर से रमेश ऋषि देव, मधेपुरा से कविता साहा,  सोनबरसा से रत्नेश सादा, महिषी से गुंजेश्वर शाह, बेनीपुर से विनय कुमार चौधरी, दरभंगा ग्रामीण से ईश्वर मंडल, बहादुरपुर से मदन सहनी के नाम का ऐलान किया है।

नीतीश कुमार की इस लिस्ट में 23 मौजूदा विधायकों के नाम हैं। लिस्ट में जिन नए चेहरों को एंट्री दी गई है, उनमें ईश्वर मंडल (दरभंगा ग्रामीण), कोमल सिंह (गायघाट), सुनील कुमार (भोज), महेंद्र राम (राजापाकर), उमेश सिंह कुशवाहा (महनार), और छविकेता मंडल (जमालपुर) का नाम शामिल है।

बिहार चुनाव: जदयू प्रत्याशियों की सूची

क्रम संख्याविधानसभा सीटजदयू प्रत्याशी का नाम
1आलमनगरनरेंद्र नारायण यादव
2बिहारीगंजनिरंजन कुमार मेहता
3सिंहेश्वररमेश ऋषिदेव
4मधेपुराकविता साहा
5महिषीगुंजेश्वर साह
6सोनबरससारत्नेश सादा
7कुशेश्वरस्थानअतिरेक कुमार
8बेनीपुरविनय कुमार चौधरी
9दरभंगा ग्रामीणईश्वर मंडल
10बहादुरपुरमदन सहनी
11गायघाटकोमल सिंह
12सकराआदित्य कुमार
13मीनापुरअजय कुशवाहा
14कांटीअजीत कुमार
15कुचायकोटअमरेंद्र कुमार पांडेय
16भोरेसुनील कुमार
17हथुआरामसेवक सिंह
18बरौलीमंजीत सिंह
19जीरादेईभीषम कुशवाहा
20रघुनाथपुरविकास कुमार सिंह
21बड़हरियाइंद्रदेव पटेल
22महाराजगंजहेम नारायण साह
23एकमाधुमल सिंह
24मांझीरणधीर सिंह
25परसाछोटे लाल राय
26वैशालीसिद्धार्थ पटेल
27राजापाकरमहेंद्र राम
28महनारउमेश सिंह कुशवाहा
29कल्याणपुरमहेश्वर हजारी
30वारिसनगरडॉ. मांजरीक मृणाल
31समस्तीपुरअश्वमेघ देवी
32मोरवाविद्यासागर सिंह निषाद
33सरायरंजनविजय कुमार चौधरी
34विभूतिपुररवीना कुशवाहा
35हसनपुरराज कुमार राय
36चेरिया बरियारपुरअभिषेक कुमार
37मटिहानीराजकुमार सिंह
38अलौलीरामचंद्र सदा
39खगड़ियाबब्लू मंडल
40बेलदौरपन्ना लाल पटेल
41जमालपुरनचिकेता मंडल
42सूर्यगढ़ारामानंद मंडल
43शेखपुरारणधीर कुमार सोनी</td>
45अस्थावांजितेंद्र कुमार
46राजगीरकौशल किशोर
47इस्लामपुररुहेल रंजन
48हिलसाकृष्ण मुरारी शरण (प्रेम मुखिया)
49नालंदाश्रवण कुमार
50हरनौतहरिनारायण सिंह
51मोकामाअनंत सिंह
52फुलवारीश्याम रजक
53मसौढ़ीअरुण मांझी
54संदेशराधा चरण साह
55जगदीशपुरभगवान सिंह कुशवाहा
56डुमरांवराहुल सिंह
57राजपुरसंतोश कुमार निराला

किस – किस का टिकट कटा?

वारिसनगर सीट से अशोक कुमार, बेनीपुर से बिनय कुमार चौधरी, मधेपुरा से निखिल मंडल और मीनापुर से मनोज कुमार के टिकट काट दिए गए हैं। संदेश और जगदीशपुर विधानसभा सीट से भी नए चेहरों को मौका दिया गया है।

चिराग पासवान ने भी जारी की पहली लिस्ट

चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। चिराग पासवान ने बखरी सीट से संजय पासवान, गरखा से सीमांत मृणाल, ब्रह्मपुर से हुलाश पांंडे और गोविंदगंंज से राजू तिवारी को प्रत्याशी बनाया है।

यहां देखिए बीजेपी उम्मीदवारों की पूरी सूची