Jan Suraaj Candidate List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने 51 उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जन सुराज पार्टी ने करगहर से रितेश कुमार पांडेय को टिकट दिया है।

जन सुराज पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में बोधगया से लक्ष्मण मांझी, इमामगंज से डॉक्टर अजीत कुमार, नबीनगर से अर्चना चंद्र, गोह से राम दुखारी, आरा से विजय कुमार गुप्ता, कुमहरर से केसी सिन्हा, चिनारी से नेहा कुमारी, नालंदा से कुमारी पूनम सिन्हा के नाम का ऐलान किया गया है।

इनके अलावा बिहार शरीफ से दिनेश कुमार, अस्थावां से लता सिंह, बेलहर से ब्रज किशोर पंडित, परबत्ता से विनय कुमार वरुण, बेलदौर से गजेंद्र कुमार सिंह, खगड़िया से जयंती पटेल, बेगूसराय से सुरेंद्र कुमार सहनी, मटिहानी से डॉक्टर अरुण कुमार, मोरवा से जागृति ठाकुर, कल्याणपुर से राम बालक पासवान, सोनपुर से चंदन लाल महता, परसा से मुसाहेब महतो, छपरा से जयप्रकाश सिंह, बनियापुर से श्रवण कुमार महतो और मांझी से यदुवंश गिरी को टिकट दिया गया है।

यह भी पढ़ें: जन सुराज ने मुस्लिम समुदाय के 8 नेताओं को बनाया उम्मीदवार