जम्मू कश्मीर के पुंछ में लगातार दूसरे दिन पाकिस्तानी सेनाओं ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर गोलीबारी की है। पाक फौजों द्वारा लगातार सीजफायर उल्लंघन की ये दूसरी घटना है। आज (9 जुलाई) को शाम 6 बजकर 40 मिनट पर पाकिस्तानी की ओर से फायरिंग की गई, भारत ने पाकिस्तान की इस हिमाकत का भरपूर जवाब दिया है। 8 जुलाई को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में फायरिंग की थी इस घटना में एक पति-पत्नी की मौत हो गई थी, और उसके दो बच्चे घायल हो गये थे। जब भारत ने इस घटना को लेकर पाकिस्तान से आपत्ति दर्ज कराई तो पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर को तलब किया था।
#FLASH Ceasefire violation by Pakistan in J&K’s Poonch sector along the Line of Control from 1840 hours today; Indian army retaliating. pic.twitter.com/RcLBIfanPM
— ANI (@ANI_news) July 9, 2017
बता दें कि पाकिस्तान फिर से कुछ दिनों से नियंत्रण रेखा पर फायरिंग कर रहा है। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर कथित संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर आज (9 जुलाई) लगातार दूसरे दिन भारत के उप उच्चायुक्त को तलब किया। इस्लामाबाद का दावा है कि भारतीय सेना की गोलीबारी में कुछ और नागरिक मारे गये हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को ‘‘भारत द्वारा बिना किसी उकसावे के किये गये संघर्षविराम उल्लंघन के दौरान नियंत्रण रेखा पर और असैन्य नागरिकों के मारे जाने की निंदा करने और विरोध दर्ज करवाने’’ के लिए फिर तलब किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भारतीय सैनिकों की गोली से कल चकरिकोटऔर सतवाल सेक्टरों में और तीन नागरिक मारे गये हैं। इसके साथ ही मरने वाले नागरिकों की संख्या पांच एक पुरूष और चार महिलाएं हो गयी है।
सिंह को समन करने वाले दक्षिण एशिया और दक्षेस के महानिदेशक मोहम्मद फैसल ने भारतीय सैनिकों द्वारा ‘‘बिना उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन की निंदा की।’’उन्होंने कहा, ‘‘जानबूझकर असैन्य नागरिकों को निशाना बनाना निंदनीय है और मानवीय सम्मान तथा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार और मानवीय कानूनों के खिलाफ है।’’पाकिस्तान ने कल भी सिंह को समन किया था।