जम्मू-कश्मीर के बारामूला सेक्टर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। यह तस्वीर इस बात का सबूत है कि मुस्लिम परंपराओं जैसे ईद आदि के दौरान भारतीय सुरक्षा बल किस तरह काम करते हैं। बताया जा रहा है कि बारामूला सेक्टर में बुधवार को ईद के भीड़ सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंक रही थी। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला ने मदद की गुहार लगाई तो पुलिस का जवान उसकी ‘ढाल’ बन गया।
ईद की नमाज के बाद हुआ था पथराव: टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के बारामूला में ईद की नमाज के बाद भीड़ ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान नमाज पढ़कर घर लौट रहे लोग भी फंस गए। ऐसे में एक बुजुर्ग महिला ने पुलिस से मदद करने के लिए कहा। इसके बाद पुलिस का एक जवान आगे आया और महिला की ढाल बनकर सड़क पर चलता रहा। बताया जा रहा है कि जवान ने महिला को एक भी पत्थर नहीं लगने दिया।
National Hindi News, 05 June 2019 Updates: दिन भर की हर बड़ी खबर के लिए क्लिक करें
ISIS के झंडे लहरा नारे लगा रही थी भीड़: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पथराव करने वालों के हाथों में वैश्विक आतंकी संगठन आईएसआईएस का झंडा था और वे देश विरोधी नारे लगा रहे थे। साथ ही, सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंक रहे थे। बता दें कि बुधवार को ही जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भी सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। वहां भीड़ के हाथों में ग्लोबल टेरेरिस्ट मसूद अजहर और जाकिर मूसा के पोस्टर थे। इसके अलावा उन्होंने कश्मीर को पाकिस्तान बनाने की बात लिखे पोस्टर भी लहराए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो: बुजुर्ग मुस्लिम महिला को पत्थरबाजों से बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें पुल के किनारे पर खड़ी महिला मदद की गुहार लगा रही है, जबकि उसके पीछे पत्थरबाज नजर आ रहे हैं। इसके बाद जवान महिला के पास पहुंचा और उसे सकुशल निकाल लिया।