Shocking News: केरल के त्रिशूर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रविवार को केरल पुलिस ने एक 23 साल की युवती को अपने ही दो नवजात बच्चों को मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार की गई युवती की शादी नहीं हुई है। पुलिस ने उस युवक (25 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसके साथ महिला साल 2020 से रिलेशन में है।

यह चौंकाने वाला मामला शनिवार और रविवार की दरमियानी रात साढ़े बारह बजे उस समय सामने आया युवक (नवजात बच्चों का पिता और महिला का बॉयफ्रेंड) एक बैग लेकर पुडुकड़ पुलिस स्टेशन पहुंचा और उसने दावा किया कि बैग में दो नवजात बच्चों के कंकाल हैं। पुलिस ने मीडिया को बताया कि युवक जिस समय थाने पहुंचा, तब वह शराब के नशे में था। उसने पुलिस को बताया कि दोनों बच्चों की मौत दो अलग-अलग घटनाएं हैं।

पुलिस जांच में क्या आया सामने?

युवक द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और महिला को अपनी कस्टडी में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला ने बताया कि पहले बच्चे की मौत प्राकृतिक रूप से हुई क्योंकि जन्म के समय इसकी गर्भनाल उसके गले में लिपटी हुई थी। हालांकि बाद में उसने यह स्वीकर किया कि बच्चे के जन्म के कुछ समय बाद उसका दम घोंट कर घर के पास वाले प्लॉट में दफना दिया गया।

राजधानी एक्सप्रेस धीमी हुई तो गाजियाबाद से पहले ट्रैक पर ही उतर गए तीन लोग, पुलिस ने चेक किए बैग तो रह गई दंग

युवती ने बताया कि यह घटना साल 2022 की है। उसने यह भी बताया कि बच्चे की मौत के आठ महीने बाद उसने कथित तौर पर अपने बच्चे के अवशेषों को खोदा और उन्हें अंतिम अनुष्ठान के लिए अपने बॉयफ्रेंड को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि युवक बच्चे को जरूरी ट्रीटमेंट नहीं दे सका और उसने हत्या को छिपाया। उसे पुलिस ने सह – आरोपी बनाया है।

2024 में दूसरे बच्चे को दिया जन्म

पुलिस ने बताया कि युवती ने दूसरे बच्ची की हत्या की बात भी मानी है। यह बच्चा उन दोनों के रिलेशन से साल 2024 में पैदा हुआ। महिला ने कथित तौर पर स्वीकार किया है कि नवजात के रोने के बाद उसने उसका दम घोंट दिया  और उसका शव अपने प्रेमी को दफनाने के लिए दे दिया। प्रारंभिक फॉरेंसिक टेस्ट से यह पता चला है कि दोनों अवशेष नवजात बच्चों के ही हैं।

फेसबुक पर मिले थे दोनों

केरल पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी साल 2020 में फेसबुक के जरिए संपर्क में आया है और फिर जल्द ही दोनों रिलेशनशिप में आ गए। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि क्या युवती के परिवार को उसके दो बार प्रेग्नेंट होने और बच्चों के जन्म के बारे में जानकारी है।

कैसे सामने आया मामला?

पुलिस के अनुसार, यह मामला कपल के बीच टेंशन के बाद सामने आया है। युवक को इस बात का शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी अन्य से शादी कर सकती है। युवक को अपनी प्रेमिका के पास के एक दूसरा मोबाइल फोन भी मिला। इसके बाद ही वह अवशेष लेकर पुलिस के पास पहुंचा।

Sonam Raghuvanshi News: देर रात रोती हुई ढाबे पर आई थी सोनम रघुवंशी, फोन मांगकर परिजनों से की बात और फिर….