प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। सितंबर महीने में हुई मूसलाधार बारिश ने 40 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिन तक तूफानी हवा और भारी बारिश देखने को मिल सकती है। बीते बुधवार को ही बारिश की शुरुआत हुई थी। जो गुरुवार सुबह जारी रहा और फिर वो अभी तक जारी है। इससे पहले सितंबर में इनती बारिश पिछले कई वर्षों में नहीं हुई थी।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि शुक्रवार समेत अगले तीन दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट रहने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून में कोई परिवर्तन नहीं होता दिख रहा है। बीते गुरुवार को तापमान अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री कम था। जबकि दिन का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक रहा।
इसरो ने जारी किया सेटेलाइट तस्वीर
उत्तर भारत में मानसून का दबाव क्षेत्र ग्वालियर के पास अभी बना हुआ है। जिसका प्रभाव जहां 50 किमी उत्तर और आगरा से 60 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में बना है। जो अगले 24 घंटे में उत्तर-उत्तर पूर्व की दिशा में बढ़ने की पूरी संभावना है। वहीं ग्वालियर को लेकर इसरो ने गुरुवार को सेटेलाइट चित्र जारी किया। जिसको देखने के बाद समझ आता है कि उत्तर और मध्य भारत में दबाव क्षेत्र का प्रभाव कई राज्यों में बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है।
वहीं मौसम विभाग ने पश्चिम यूपी के साथ ही पश्चिमी मध्य प्रदेश के हिस्से में बारिश और बाढ़ की चेतावनी दी है। भारी बारिश की वजह से इन इलाकों में बाढ़ आ सकती है। तेज हवा की वजह से भूस्खलन और फसलों के नुकसान होने की भी संभावना है। इस तरह की स्थितियों के लिए मौसम विभाग अलर्ट जारी करता है। जिसमें मुख्य रूप से येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट होते हैं। इन तीनों अलर्ट की स्थिति अलग-अलग होती है।
