Bihar Quiz: बिहार में कुछ महीनों में चुनाव होने जा रहे हैं, सियासी सरगर्मी बढ़ चुकी है। हर चाय के नुक्कड़ पर राजनीति पर चर्चा है, नेताओं के बीच में आरोप-प्रत्यारोप का दौर है और पार्टियां सीट शेयरिंग को लेकर मंथन कर रही हैं। लेकिन बिहार चुनाव की वजह से सोशल मीडिया पर इस राज्य को लेकर, इसके इतिहास को लेकर, यहां के खानपान तक को लेकर लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ चुकी है। ऐसे में बिहार पर ही एक छोटी सी QUIZ तैयार की गई है, अगर असल बिहारी हैं तो इन 6 सवालों के जवाब आपको पता होने चाहिए
सवाल- Which god was born in Bihar?
जवाब- बिहार में भगवान महावीर का जन्म हुआ था। महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे और उनका जन्म राज्य के कुंडग्राम में हुआ था। वर्तमान में यह क्षेत्र बिहार के वैशाली में पड़ता है।
सवाल- Bihar is famous for what?
जवाब- बिहार अपनी संस्कृति की वजह से काफी फेमस है, यहां पर बौद्ध और जैन धर्म का विस्तार हुआ है। नालंदा और विक्रमशिला जैसी प्राचीन यूनिवर्सिटी की वजह से भी बिहार मशहूर है।
सवाल- बिहार का पुराना नाम क्या है?
जवाब- बिहार का पुराना नाम मगध था, इसकी राजधानी पाटलिपुत्र हुआ करती थी। पाटलिपुत्र को ही आज के जमाने का पटना कहा जाता है।
सवाल- बिहार के संस्थापक कौन थे?
जवाब- ऐसा कहा जाता है कि बिहार के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य थे जिन्होंने चौथी शताब्दी ईसा पूर्व में मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी।
सवाल- Which king ruled Bihar?
जवाब- बिहार का इतिहास ऐसा रहा है जहां कई राजाओं का शासन देखने को मिला। बताया जाता है राजा जनक के साम्राज्य का कुछ हिस्सा बिहार में भी आता था। महाभारत काल में भी राजा जरासंध ने मगध पर राज किया था। इसके बाद मौर्य से लेकर गुप्त साम्राज्य का भी बिहार पर शासन रहा। कुछ समय के लिए शेर शाह सुरी का नाम भी बिहार के साथ जुड़ा था।
सवाल- What is the Symbol of Bihar?
जवाब- बिहार का जो सिंबल है या फिर जिसे राज्य चिन्ह कहा जा सकता है, उसमें बोधि वृक्ष को प्रार्थना की मालाओं के साथ दो स्वस्तिकों के बीच में दिखाया गया है।