Rajasthan News : राजस्थान (Rajasthan) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ऐलान किया है कि प्रदेश में गैंगस्टरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। और इस संबंध में अशोक गहलोत ने कई ऐलान किए हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि शराब की दुकानें यदि आठ बजे बाद खुली मिली तो सम्बन्धित थानेदार, एसपी इसके जिम्मेदार होंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को जयपुर में मौजूद पुलिस मुख्यालय में हुई मीटिंग के बाद यह निर्देश दिए हैं।
क्या कहा सीएम गहलोत ने
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतिबंध के बावजूद रात 8 बजे बाद भी शराब की दुकानें खुले रहने को लेकर कहा कि यह चिंता का विषय है। ऐसा नहीं होना सख्ती में ढील दिए जाने की वजह से बढ़ा है। और इससे पार सिर्फ सख्ती से पाई जा सकती है। किसी भी क्षेत्र में रात 8 बजे शराब दुकान खुली मिली तो संबंधित थानेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। दुकान रात 8 बजे बंद हो जाए।
अपराधियों से लिंक रखने पर भी होगी कार्रवाई
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अपराधियों के साथ लिंक रखने वाले अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी, क्रिमिनल से संबंध रखेगा तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इसके साथ ही सख्त एक्शन लेकर सस्पेंड करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि प्रदेश में ड्रग का नेटवर्क भी चिंता का विषय है। उन्होने कहा कि परिवारों के सहयोग से बातचीत की जरूरत है। सीएम गहलोत ने कहा कि प्रदेश में गैंगवार की घटनाएं हुई हैं। लेकिन अपराधी पकड़े भी गए हैं।
पुलिस की तारीफ भी की
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि इस साल ज्यादातर मामलों में पुलिस ने समय पर गिरफ्तारी की है। उन्होने कहा कि हर मामले में पुलिस ने कार्रवाई करने को लेकर तेजी दिखाई है। महिलाओं के खिलाफ अपराध में पहले जांच 168 दिनों में पूरी होती थी जिसे अब घटाकर 69 दिन कर दिया गया है। गहलोत ने स्कूलों में भी नशीले पदार्थों के प्रवेश से पैदा हुई समस्या की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि यह चिंता का एक बढ़ता कारण है और हम माता-पिता और शिक्षा विभाग को भी ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाने के लिए शामिल करेंगे।