बिनावर में एक व्यक्ति ने शुक्रवार (20 मई) को अवैध सम्बन्धों का संदेह होने पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अदालत में पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार यादव ने बताया कि बिनावर थाना क्षेत्र के नदौलिया गांव के निवासी नन्हे नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी मीरा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी और अदालत जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

Read Also: घरवालों ने हिंदू से नहीं होने दी शादी तो दे दी जान, अगले दिन प्रेमिका ने कब्र पर आकर खा लिया जहर

उन्होंने बताया कि अदालत में अभियुक्त के आने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। सूत्रों ने बताया कि नन्हे को अपनी पत्नी के किसी पराये मर्द के साथ नाजायज रिश्ते होने का शक था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।