Yogi Adityanath On Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि बांग्लादेश की घटना पर इन सबके मुंह बंद हैं क्योंकि उन्हें डर है कि अगर वे बोलेंगे तो उनके वोट बैंक खिसकते दिखाई देंगे।

यूपी के सीएम ने मथुरा में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि कुछ लोग अपना उल्लू सीधा करने के लिए समाज को बांटना चाहते हैं। तमाम तरह के वादों के आधार पर बांटना चाहते हैं। उनके लिए राष्ट्र की कीमत पर राजनीति अभिष्ट हो गई है। लेकिन हमारे लिए राष्ट्र सबसे पहले है। राष्ट्र की कीमत पर कोई भी राजनीति नहीं हो सकती है। हमें चुनना होगा तो पहले राष्ट्र को चुनेंगे। उसके लिए किसी भी प्रकार का बलिदान देने के लिए तैयार होंगे।

विपक्ष का वोट बैंक खिसक रहा- योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कहा कि आज जिस तरह के दृश्य दिखाई दे रहे हैं और जिस तरह की चीजें चल रही हैं। आपने देखा होगा कि बांग्लादेश की घटना पर इन सबके मुंह बंद हैं। कोई भी बोलना नहीं चाहता है क्योंकि उन्हें डर है कि अगर वे बोलेंगे तो उनके वोट बैंक खिसकते हुए दिखाई देंगे। उनके पैरों की जमीन जिसपर वे खड़े हैं वह अंगारे उन्हें ही जलाते दिखाई देंगे और इसलिए वे मौन है। वह बोल नहीं सकते हैं।

बांग्लादेश में कैसी है हिंदुओं की हालत? आपबीती जान आपकी भी कांप जाएगी रूह

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग दुनिया के अन्य मुद्दों पर मुखर होकर बोलते हैं, उन्हें फिलिस्तीन दिखाई देता है पर बांग्लादेश दिखाई नहीं देता। उन्हें दुनिया की अन्य जगहें दिखाई देती हैं लेकिन बांग्लादेश दिखाई नहीं देता क्योंकि वहां मंदिर तोड़े जा रहे हैं और हिंदू मारा जा रहा है। संतों पर अत्याचार हो रहा है इसलिए हम सबको वर्तमान की चुनौतियों को देखना होगा।

पाकिस्तानी सैनिकों को भारत के सामने करना पड़ा था समर्पण- योगी

हम सभी को याद करना होगा कि 1947 से पहले बांग्लादेश भी भारत का ही हिस्सा था। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि 1971 में बांग्लादेश को बचाने में हमारे सैनिकों ने भी बलिदान दिया था। हजारों सैनिकों ने अपनी जान गवाईं थी। पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी। पाक के सैनिकों को भारत के जवानों के सामने समर्पण करना पड़ा था। यह देश रहना चाहिए, सनातन धर्म हर हाल में रहना चाहिए। हमारी विरासत का सरंक्षण होना चाहिए और उसी विरासत के संरक्षण की वजह से ये विकास के काम उसके साथ जोड़े जा रहे हैं।