असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2022 में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में शशि थरूर को वोट देने वाले 1,000 कांग्रेस प्रतिनिधि जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। वहीं अब हिमंता के बयान पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है।

हिमंता के बयान पर कांग्रेस नेता सलमान अनीस सोज, जो पार्टी के अध्यक्ष चुनाव में शशि थरूर के चुनाव एजेंट भी थे, उन्होंने कहा कि उन्होंने शशि थरूर को वोट दिया और कभी भी बीजेपी में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मैं उन 1,072 प्रतिनिधियों में से एक हूं, जिन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में शशि थरूर को वोट दिया था। हम हार गए लेकिन पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र की जीत हुई। अगर बीजेपी ही एकमात्र पार्टी बची, तो भी मैं इसमें शामिल नहीं हूँगा। इसमें बहुत सारे कट्टर, कायर और अवसरवादी हैं।”

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भी असम के मुख्यमंत्री हिमंता की भविष्यवाणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कि बकवास की उनके लिए कोई सीमा नहीं है। जबकि कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता पवन खेड़ा ने टिप्पणी करते हुए कहा कि हिमंता बिस्वा का दिल अभी भी कांग्रेस के साथ है।

शशि थरूर ने भी हिमंता बिस्वा सरमा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने हिमंत बिस्वा सरमा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो साहस दिखाते हैं कि वे कभी भी भाजपा में शामिल नहीं होंगे और केवल वे जो लड़ने की हिम्मत नहीं रखते हैं, वे भाजपा में शामिल होने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। बता दें कि हिमंत बिस्वा सरमा भी कांग्रेस में दशकों से थे लेकिन 2015 में वे भाजपा में शामिल हो गए थे। बता दें कि जयराम रमेश ने सीताराम येचुरी को टू-इन-वन महासचिव कहा है।

हिमंता ने हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2022 में कहा, “लोकतंत्र क्या है? आप किसी को अपने लिए खड़ा कर देंगे और आप मतगणना से पहले ही चुनाव परिणाम घोषित कर देंगे। ठीक है, वह जीत गए हैं और अगर कोई मानता है कि खड़गे कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र का प्रतीक हैं तो मुझे नहीं पता कि क्या है। अगर शशि थरूर जीते होते, तो मैं कहता हां, कांग्रेस में लोकतंत्र आ गया है। मैं कहता हूं कि कांग्रेस में बहुत अच्छे विचार वाले लोग हैं और वे जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगे। शशि थरूर को वोट देने वाले ये 1,000 लोग बीजेपी में शामिल होंगे।”