Sukhvinder Singh Sukhu Shapath Grahan Samaroh Updates in Hindi: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) ने 68 सीटों में से 40 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम की मुहर लगने के बाद सुक्खू ने 11 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के सीएम के तौर पर शपथ ली।

वहीं प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल में एक स्थिर सरकार चलेगी। हम एकजुट होकर राज्य की जनता के लिए काम करेंगे। वहीं सुक्खू से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह का इस सरकार में मंत्री बनाना ऑलमोस्ट तय है। बता दें कि रविवार (11 नवंबर 2022) को शिमला के रिज ग्राउंड में सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ मुकेश अग्निहोत्री ने राज्य के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि मुकेश अग्निहोत्री ने शपथ के बाद कहा कि हम पहली कैबिनेट बैठक में जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेंगे। इसमें पुरानी पेंशन योजना भी शामिल है।

Live Updates

Himachal Pradesh Live Updates: हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू, जानें पल-पल की अपडेट्स

22:37 (IST) 11 Dec 2022
क्या सुक्खू सरकार को मंत्रिमंडल का गठन करने में आएगी चुनौती?

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का मानना है कि मंत्रिमंडल में लोगों का नाम फाइनल करने में कोई चुनौती नहीं है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट के गठन के बाद उन सभी गारंटियों पर मुहर लगनी शुरू हो जाएगी, जो कांग्रेस ने चुनाव के दौरान हिमाचल के लोगों को दी थी।

22:33 (IST) 11 Dec 2022
मिलकर काम करेंगे- प्रतिभा सिंह

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की विधायक दल की बैठक से पहले प्रतिभा सिंह सीएम पद की रेस में बनी थी। वहीं जब आलाकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगाई तो उन्होंने कहा कि उन्हें हाईकमान का फैसला मंजूर है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल में एक स्थिर सरकार चलेगी। हम एकजुट होकर राज्य की जनता के लिए काम करेंगे। वहीं सुक्खू से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह का इस सरकार में मंत्री बनाना ऑलमोस्ट तय है।

22:31 (IST) 11 Dec 2022
Himachal Pradesh: जब शपथ के दौरान सुक्खू की मां को प्रियंका गांधी ने लगाया गले

सुखविंदर सिंह सुक्खू के सीएम पद की शपथ लेने के दौरान राहुल गांधी ने मंच के सामने बैठी सुक्खू की मां को सम्मान दिया और उन्हें मंच के सामने से बुलाकर मंच पर बिठाया। राहुल गांधी के इस कदम की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। वहीं प्रियंका गांधी ने सुक्खू की मां को गले लगाया और मंच पर अपने पास बैठाया।

19:57 (IST) 11 Dec 2022
कैबिनेट की पहली मीटिंग में पुरानी पेंशन योजना पर फैसला

मुकेश अग्निहोत्री ने शपथ लेने के बाद कहा कि हम पहली कैबिनेट बैठक में जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेंगे। इसमें पुरानी पेंशन योजना भी शामिल है।

18:35 (IST) 11 Dec 2022
दलाई लामा ने दी सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद दलाई लामा ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई दी है। उन्होंने एक पत्र लिखकर प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में सुक्खू के शपथ लेने पर बधाई पत्र लिखा है।

17:12 (IST) 11 Dec 2022
सीएम सुक्खू के पैतृक गांव के लोगों में खुशी, जानिए क्या बोले लोग

हिमाचल के निर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पैतृक स्थान भभरिया गांव के एक स्थानीय निवासी ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है, सुक्खू हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं, हमारे गांव के बारे में पहले कोई नहीं जानता था। वह निश्चित रूप से राज्य के विकास के लिए काम करेंगे।

15:36 (IST) 11 Dec 2022
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले- पहली बैठक में लेंगे बड़े फैसले

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हमने 10 गारंटियां दी हैं और हम उन्हें लागू करेंगे। हम देंगे पारदर्शी और ईमानदार सरकार हम पहली कैबिनेट बैठक में ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) लागू करेंगे।

15:17 (IST) 11 Dec 2022
हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम बोले- भाजपा का रथ हमने रोक दिया है

शपथ लेने के बाद हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हम पहली कैबिनेट बैठक में जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेंगे। इसमें पुरानी पेंशन योजना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि पहले लोग कहते थे कि कांग्रेस किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं आएगी, लेकिन आज हमने बीजेपी के विजय रथ को रोक दिया है।

14:53 (IST) 11 Dec 2022
सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां ने कहा- बस ड्राइवर का बेटा हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है

सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। यह खबर जब उनकी माता जी को मिली तो वो बेहद भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, "हम चाहते थे कि वो एक नौकरी कर ले, लेकिन उसे पढ़ाई करनी थी। हमने उसे पढ़ाया। आज एक बस ड्राइवर का बेटा हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है।"

14:27 (IST) 11 Dec 2022
हमने बीजेपी का रथ बंद कर दिया- शपथ ग्रहण के बाद बोले डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने शपथ ग्रहण के बाद कहा, "हम पहली कैबिनेट बैठक में जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेंगे। पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी। पहले लोग कहते थे कि कांग्रेस किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं आएगी, लेकिन आज हमने बीजेपी का 'रथ' बंद कर दिया है।"

14:14 (IST) 11 Dec 2022
जो भी वादा किया है उसे जल्द पूरा करेंगे- बोलीं प्रियंका गांधी वाड्रा

सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शिमला पहुंची कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमने जो भी वादा किया है उसे जल्द से जल्द लागू करना चाहते हैं।

13:58 (IST) 11 Dec 2022
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ

शिमला के रिज ग्राउंड में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

https://twitter.com/ANI/status/1601857183217750017

13:49 (IST) 11 Dec 2022
रिज ग्राउंड पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी की राज्य इकाई प्रमुख प्रतिभा सिंह मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए रिज ग्राउंड पहुंचे। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और बीएस हुड्डा भी समारोह में शामिल हुए।

13:36 (IST) 11 Dec 2022
राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को वापस लाने के लिए प्रतिभा सिंह को दी बधाई

सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के लिए शिमला पहुंचे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कहा कि हमने वादा किया था कि हम हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को वापस लाएंगे। जिसके जवाब में राहुल गांधी ने उन्हें बधाई दी।

12:50 (IST) 11 Dec 2022
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे राहुल और प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के लिए संजौली हेलीपैड पहुंचे। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हम सभी खुश हैं, इन्होंने बहुत मेहनत की है।

12:43 (IST) 11 Dec 2022
सुखविंदर सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रिज ग्राउंड में पहुंचे समर्थक

सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रिज ग्राउंड में काफी संख्या में समर्थक पहुंचे हैं। समर्थकों में जश्न का माहौल है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1601836003593170944

12:08 (IST) 11 Dec 2022
'विक्रमादित्य सिंह जी का मंत्री बनना लगभग तय' - बोलीं प्रतिभा सिंह

मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि मैं औपचारिक तौर पर एक मुलाकात करने के लिए यहां पहुंची थी। विक्रमादित्य सिंह जी का मंत्री बनना लगभग तय है। हम इकट्ठे प्रदेश में कार्य करेंगे, हमें मिलकर चलना है।

11:25 (IST) 11 Dec 2022
'शीर्ष नेतृत्व का निर्णय स्वीकार' - सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण से पहले बोले कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सुक्खू जी को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। आज शपथ ग्रहण में कई शीर्ष नेतृत्व शामिल होंगे। कांग्रेस पार्टी एक थी एक है और एक रहेगी। जो भी शीर्ष नेतृत्व का निर्णय है वह हमारे लिए स्वीकार्य है।

10:55 (IST) 11 Dec 2022
प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने पहुंचे सुखविंदर सिंह सुक्खू

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाक़ात के बाद मनोनीत मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पार्टी की राज्य प्रमुख हैं और हम सभी उनके अधीन काम करते हैं। मैं यहां उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने आया हूं।

10:13 (IST) 11 Dec 2022
पत्नी कमलेश ठाकुर बोलीं आगे भी देंगे साथ

शपथ ग्रहण समारोह से पहले हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने शिमला में कहा, "मैं हिमाचल की जनता का धन्यवाद करती हूं, हर सफलता के पीछे संघर्ष तो करना ही पड़ता है। हम जिस तरह उनके साथ पहले थे आगे भी रहेंगे।"

09:57 (IST) 11 Dec 2022
शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में किया गया सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का ऐलान

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री होंगे। शनिवार को विधानसभा परिसर शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के मुख्यमंत्री पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का ऐलान किया गया।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) के बहुमत हासिल करने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) रविवार दोपहर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 40 सीटें हासिल की हैं।