Bihar, Mumbai, UP, Punjab, Haryana Rains, Weather Forecast Today Live News Updates:  महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है। हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेशदेश की राजधानी दिल्ली में बारिश के आसार बनते नजर आ रहे हैं। अभी आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं बिहार के अधिकांश हिस्सों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो रही है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया गया।

बात अगर उत्तर प्रदेश की करें तो बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिल गई है। राजधानी लखनऊ समेत आस-पास के इलाकों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। गुरूवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था। यही हाल पंजाब और हरियाणा और चंडीगढ़ का भी है। जहां कई हिस्सों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से निजात मिली है। कल भारी बारिश के बाद चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने आज भी हरियाणा और पंजाब में बारिश होने की संभावना जताई है।

Live Blog

17:51 (IST)12 Jul 2019
दिल्ली का मौसम: 15-16 जुलाई को शहर में बारिश होने की उम्मीद

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह उमस भरी रही, जिसमें न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक था। आज धूल भरी तेज हवाओं के चलने का अनुमान है, जबकि बारिश 15-16 जुलाई को हो सकती है।

17:34 (IST)12 Jul 2019
भारी बारिश से गिरी दीवार, 2 बच्चों की मौत

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में स्कूली छात्रावास की एक दीवार गिरने से दो छात्रों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

17:30 (IST)12 Jul 2019
बारिश के चलते ट्रेनें रद्द

गुवाहाटी: उत्तरी सीमा रेलवे के लुमडिंग-डिवीजन के अंतर्गत लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी खंड में जटिंगा लुमपुर - न्यू हरंगजाओ स्टेशन के बीच 4 ट्रेनों को कुछ समय के लिए रद्द कर दिया गया है।

16:34 (IST)12 Jul 2019
असम में भारी बारिश

असम के बरपेटा में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात। घरों में घुसा पानी, सामान्य जनजीवन प्रभावित।