Haryana Municipal Election Results: किसान आंदोलन के बीच हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन को बुधवार को उस समय झटका लगा जब महापौर की तीन सीटों के लिए हुए चुनाव में उसे सिर्फ एक जगह ही कामयाबी मिल सकी। अंबाला, पंचकुला और सोनीपत शहरों में महापौर पद के लिए रविवार को चुनाव हुए थे। भाजपा को पंचकुला में जीतने के लिए संघर्ष करना पड़ा वहीं कांग्रेस और हरियाणा जन चेतना पार्टी ने क्रमशः सोनीपत और अंबाला में जीत हासिल की।

यह पहला मौका था कि तीन शहरों में महापौर पदों के लिए प्रत्यक्ष चुनाव हुए थे। दो साल पहले हरियाणा के पांच शहरों में महापौर चुनावों में भाजपा को जीत मिली थी। भाजपा ने 2018 में हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर में महापौर के चुनाव जीते थे। इस साल नवंबर में, सत्तारूढ़ गठबंधन को उस समय झटका लगा था जब सोनीपत में बडोदा विधानसभा उपचुनाव जीतने में उसे हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

Live Blog

19:15 (IST)31 Dec 2020
सोनीपत नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत

सोनीपत नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस के ललित बत्रा लगभग 14 हजार वोटों से जीते हैं।

18:21 (IST)31 Dec 2020
हरियाणा जनचेतना पार्टी की शक्ति रानी शर्मा ने जीत दर्ज की

हरियाणा जनचेतना पार्टी की शक्ति रानी शर्मा ने जीत दर्ज की है। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी हैं।

17:21 (IST)31 Dec 2020
दुष्यंत चौटाला के गढ़ उकलाना और धारूहेड़ा में भाजपा-जजपा की हार

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के गढ़ माने जाने वाले हिसार के उकलाना और रेवाड़ी के धारूहेड़ा में हुए नगरपालिका चुनाव में भाजपा-जजपा की हार हुई है।

16:17 (IST)31 Dec 2020
सोनीपत और अंबाला नगरपालिका चुनाव में भाजपा-जजपा की हार

हरियाणा के सत्तारूढ़ भाजपा-जेजेपी गठबंधन को नगरपालिका चुनावों में झटका लगा है। सोनीपत और अंबाला में महापौर दौड़ में गठबंधन के प्रत्याशी हार गए।

13:58 (IST)31 Dec 2020
सिरसा पार्षद उपचुनाव हलोपा की निशा ने जीता

सिरसा में वार्ड 29 के उपचुनाव में हरियाणा लोकहित पार्टी की निशा बजाज ने जीत हासिल की। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा मल्होत्रा पर 422 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। इस चुनाव में भाजपा की अंजनी मेहता को 630, कांग्रेस की रेखा मौर्य को 355 वोट मिले। 

13:25 (IST)31 Dec 2020
उकलाना में गठबंधन प्रत्याशी को मिली हार

उकलाना नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से कड़ी टक्कर के बाद निर्दलीय उम्मीदवार सुशील साहू ने भाजपा के साथ मिलकर लड़े जजपा के उम्मीदवार महेंद्र सोनी को 419 वोट से हराया है।

12:12 (IST)31 Dec 2020
सांपला में निर्दलीय प्रत्याशी पूजा बनी नगर पालिका चेयरपर्सन

प्रदेश में नगर निगम चुनाव परिणाम के बाद सांपला नगर पालिका चेयरमैन पद पर निर्दलीय प्रत्याशी पूजा विजयी हुई हैं। जीत के बाद प्रशंसकों ने उन्हें अपने कंधे पर उठा लिया। यहां वार्ड नंबर 4 से सरिता सैनी विजयी हुईं।

11:26 (IST)31 Dec 2020
धारूहेड़ा में निर्दलीय कंवर सिंह को मिली जीत

धारूहेड़ा नगर पालिका में प्रधान पद पर निर्दलीय प्रत्याशी कंवर सिंह को जीत हासिल हुई। कंवर सिंह को कुल 3048 वोट मिले। कंवर सिंह धारूहेड़ा के पूर्व सरपंच भी रह चुके हैं।  संदीप बोहरा को 2416 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जजपा की टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे मानसिंह 1657 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

11:01 (IST)31 Dec 2020
हरियाणाः नवंबर में उपचुनाव के बाद भाजपा को दूसरा झटका

इस साल नवंबर में, सत्तारूढ़ गठबंधन को उस समय झटका लगा था जब सोनीपत में बडोदा विधानसभा उपचुनाव जीतने में उसे हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

10:29 (IST)31 Dec 2020
दो साल पहले पांच शहरों के मेयर चुनाव में मिली थी जीत

दो साल पहले हरियाणा के पांच शहरों में मेयर चुनावों में भाजपा को जीत मिली थी। भाजपा ने 2018 में हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर में महापौर के चुनाव जीते थे। इस साल नवंबर में, सत्तारूढ़ गठबंधन को उस समय झटका लगा था जब सोनीपत में बडोदा विधानसभा उपचुनाव जीतने में उसे हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

10:01 (IST)31 Dec 2020
पंचकुला में भाजपा को 9 सीटें जीती

पंचकुला में भाजपा और कांग्रेस ने क्रमशः नौ और सात सीटें जीतीं वहीं जजपा को दो सीटें मिलीं। रेवाड़ी नगरपालिका अध्यक्ष के लिए चुनाव में भाजपा की पूनम यादव विजयी रहीं। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार उपमा यादव को 2,087 मतों से हराया। कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।

09:28 (IST)31 Dec 2020
धारुहेड़ा, सांपला और उकलाना में भाजपा-जजपा फेल

भाजपा-जजपा गठबंधन धारुहेड़ा, सांपला और उकलाना में नगरपालिका समितियों का अध्यक्ष पद हासिल करने में विफल रहा। वहां निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत हासिल हुयी। धारुहेड़ा से कंवर सिंह, सांपला से पूजा और उकलाना में सुशील साहू वाला विजयी हुए।

09:04 (IST)31 Dec 2020
अंबाला में भाजपा को 20 में से 8 सीट मिली

अंबाला में भाजपा ने 20 में से आठ, एचजेसीपी ने सात, कांग्रेस ने तीन और हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट ने दो सीटें जीतीं। सोनीपत में भाजपा ने 10 वार्ड में जीत हासिल की जबकि कांग्रेस को नौ सीटें मिलीं, वहीं एक सीट पर निर्दलीय विजयी हुआ।

08:30 (IST)31 Dec 2020
भाजपा के कुलभूषण गोयल होंगे पंचकूला के नए मेयर

भाजपा के कुलभूषण गोयल पंचकूला में नए मेयर होंगे। उन्होंने कांग्रेस की उपिंदर कौर अहलूवालिया को 2,057 वोटों से हराया। पंचकूला में 1,333 मतदाताओं ने नोटा विकल्प का प्रयोग किया। सोनीपत में कांग्रेस ने महापौर का चुनाव जीता। पार्टी के निखिल मदान ने भाजपा के ललित बत्रा को 13,818 मतों से पराजित किया।

08:15 (IST)31 Dec 2020
पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी बनीं मेयर

अंबाला में मेयर पद के लिए हुए चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी और हरियाणा जन चेतना पार्टी (एचजेसीपी) की उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा विजयी रहीं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार वंदना शर्मा को 8,084 मतों से हराया। अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस उम्मीदवार चौथे स्थान पर रहे।

21:57 (IST)30 Dec 2020
27 दिसंबर को हुआ था मतदान

27 दिसंबर को सोनीपत, पंचकूला व अंबाला नगर निगम के साथ रेवाड़ी नगर परिषद, सांपला, धारुहेड़ा और उकलाना नगर पालिका के लिए मतदान हुआ था।

20:13 (IST)30 Dec 2020
अपने ही गढ़ में हारे दुष्यंत चौटाला

डीप्टी सीएम मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी इस स्थानीय निकाय चुनाव में अपने ही गढ़ हिसार के उकलाना और रेवाड़ी के धारुहेरा में हार गई है।

19:12 (IST)30 Dec 2020
सोनीपत में कांग्रेस का परचम

सोनीपत नगर निगम के नतीजे आ गए हैं। यहां मेयर पद के चुनाव में कांग्रेस के निखिल मदान को भारी मतों से जीत मिली है। उन्होंने यहां से भाजपा के ललित बात्रा को हराया है। निखिल को जहां 72118 वोट मिले वहीं ललित बात्रा को 58300 वोट मिले हैं।

17:43 (IST)30 Dec 2020
पंचकूला नगर निगम नतीजे: 9 वार्ड में भाजपा की जीत, सात पर कांग्रेस का कब्जा

पंचकूला में भाजपा के कुलभूषण गोयल मेयर पद का चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस की उपिंदर आहलूवालिया को हरा दिया। पंचकूला में पार्षद पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा को 9 सीटों पर जीत मिलीहै। कांग्रेस ने सात और 2 सीटें जजपा के खाते में आई हैं। इसके अलावा दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते।

16:56 (IST)30 Dec 2020
अंबाला नगर निगम चुनाव के नतीजे देखें

मेयर - शक्ति रानी शर्मा (जनचेतना पार्टी)
किस वार्ड से कौन जीता
वार्ड 1 - जनचेतना पार्टी जसबीर सिंह, वार्ड 2- जनचेतना पार्टी फकीर चंद विक्रम, वार्ड 3- भाजपा मनीष आनंद, वार्ड 4- डेमोक्रेटिक फ्रंट टोनी चौधरी, वार्ड 5- कांग्रेस राजेश मेहता, वार्ड 6- भाजपा अर्चना छिब्बर, वार्ड 7- भाजपा मोनिका मल, वार्ड 8- भाजपा मीना ढींगरा, वार्ड 9- कांग्रेस मेघा गोयल, वार्ड 10- कांग्रेस मिथुन वर्मा, वार्ड 11- जनचेतना पार्टी राजिंदर कौर, वार्ड 12- जनचेतना पार्टी अमदनीप कौर, वार्ड 13- भाजपा यतिन बंसल, वार्ड 14- डेमोक्रेटिक फ्रंट रूबी सौदा, वार्ड 15- भाजपा शोभा पुनिया, वार्ड 16- भाजपा हितेश जैन, वार्ड 17- जनचेतना पार्टी राणो देवी, वार्ड 18- जनचेतना पार्टी सरदूल सिंह, वार्ड 19- जनचेतना पार्टी राकेश कुमार और वार्ड 20- भाजपा की प्रीति सूद ने जीत दर्ज की है। बता दें कि कुल 20 पार्षदों में से भाजपा के 8, जनचेतना पार्टी के 7, कांग्रेस के 3 और हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट के 2 पार्षद जीते हैं।

16:47 (IST)30 Dec 2020
पार्षद चुनाव भाजपा को बढ़त

पार्षद चुनाव में भाजपा को संजीवनी मिली है। 20 में से भाजपा के 10 पार्षद बने। 9 पर कांग्रेस का कब्जा हुआ था। एक पार्षद निर्दलीय चुना गया। सोनीपत में बरोदा के बाद भाजपा को लगातार दूसरी हार मिली। वहीं जजपा ने 5 वार्डों से चुनाव लड़ा था, सभी पर उसे हार मिली। वहीं अंबाला में 11वें राउंड के बाद हरियाणा जन चेतना पार्टी की शक्ति रानी शर्मा 6229 वोटों से आगे चल रही हैं। पंचकूला में वार्ड नंबर दो से सुरेश वर्मा विजयी घोषित। वार्ड नंबर आठ से भाजपा के हरेंद्र मलिक को जीत मिली।

16:28 (IST)30 Dec 2020
ये भी जानिए: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज को अस्पताल से छुट्टी दी गई

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज को बुधवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनका यहां पर कोविड-19 का इलाज चल रहा था। भाजपा के वरिष्ठ नेता 67 वर्षीय विज अब अंबाला स्थित अपने आवास पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहेंगे। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। गत कुछ दिनों से विज की सेहत में सुधार देखा गया है। उन्हें 15 दिसंबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विज ने एक हफ्ते पहले ट्वीट कर कहा था, ‘‘ईश्वर की असीम कृपा, डॉक्टरों की दिन-रात की मेहनत और आपकी प्रार्थनाओं की वजह से मुझे आईसीयू से एक कमरे में स्थानांतरित किया गया है। आप सभी को धन्यवाद।’’ गौरतलब है कि उनके पास हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग का भी प्रभार है।

15:26 (IST)30 Dec 2020
पंचकूला में 28वें राउंड में भाजपा को 47973 वोट मिले

पंचकूला में 28वें राउंड में भाजपा को 47973 वोट मिले। भाजपा 2550 वोट से आगे चल रही है। कांग्रेस को 45423 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी उपिंदर आहलूवालिया मतगणना केंद्र से बाहर निकली।



14:29 (IST)30 Dec 2020
पंचकूला के कैसा वर्ड से कौन आगे है...

वार्ड नंबर सात से कांग्रेस की प्रत्याशी उषा रानी विजेता बनी। पंचकूला में 18वें राउंड में बीजेपी को 33374 वोट मिले। कांग्रेस को 18वें राउंड में 28155 मिले। 5219 वोट से बीजेपी आगे है। पंचकूला के वार्ड नंबर तीन से भाजपा प्रत्याशी रितु गोयल को जीत मिली। वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमेल कौर विजेता बनीं।

13:50 (IST)30 Dec 2020
पंचकूला वार्ड नं 4 से भाजपा प्रत्याशी सोनिया सूद ने जीत हासिल की.

पंचकूला वार्ड नं 4 से भाजपा प्रत्याशी सोनिया सूद ने जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी सोनिया सूद ने 1200 से ज्यादा वोटों के मार्जिन से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी प्रियंका हुड्डा को हराया। 

13:21 (IST)30 Dec 2020
सिरसा वार्ड उपचुनाव में एचएलपी समर्थित उम्मीदवार निशा बजाज ने जीत दर्ज की

सिरसा वार्ड उपचुनाव में एचएलपी समर्थित उम्मीदवार निशा बजाज ने जीत दर्ज की है। भाजपा- जजपा गठबंधन को झटका लगा है. उसका उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहा। उकलाना नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी सुशील साहू जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जजपा के महेंद्र को 419 वोटों से हराया।

12:39 (IST)30 Dec 2020
कांग्रेस उमीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही

सोनीपत निगम चुनाव मेयर पद पर कांग्रेस उमीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। 14वें राउंड में कांग्रेस 55340 औऱ बीजेपी 49369 वोटों से आगे चल रही है। कांग्रेस 5971 मतों से बीजेपी पर बढ़त बनाई हुई है. काउंटिंग जारी है।

12:24 (IST)30 Dec 2020
पंचकुला में 11वें राउंड के बाद बीजेपी करीब 4000 वोटों से आगे

पंचकुला में 11वें राउंड के बाद बीजेपी 16,202 और कांग्रेस 13,285 वोटों से आगे चल रही है। बीजेपी ने कांग्रेस पर करीब 4000 वोटों से बढ़त बनाई हुई है। वहीं सोनीपत मे कांग्रेस उम्मीदवार 10वें राउंड के बाद 4,332 वोटों से आगे चल रहे हैं। अंबाला में 11वें राउंड के बाद हरियाणा जन चेतना पार्टी की शक्ति रानी शर्मा 6229 वोटों से आगे चल रही हैं। सोनीपत में 15वें राउंड के बाद कांगेस 6400 वोट से आगे चल रही है। 

11:51 (IST)30 Dec 2020
उकलाना से निर्दलीय प्रत्याशी सुशील साहू जीत

उकलाना नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी सुशील साहू जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जजपा के महेंद्र को 419 वोटों से हराया है। वहीं सांपला नगर पालिका चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सोनू वाल्मीकि को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पूजा ने बीजेपी को हराया। पूजा को 6428 वोट, जबकि सोनू वाल्मीकि को केवल 2468 वोट मिले।

11:17 (IST)30 Dec 2020
कांग्रेस के विक्रम यादव 6207 वोट के साथ तीसरे नंबर पर

रेवाड़ी नगर परिषद भाजपा की चेयरपर्सन पद की उम्मीदवार पूनम यादव 951 वोट से आगे चल रही हैं। छह राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, अभी 10 राउंड होने बाकी हैं। कांग्रेस के विक्रम यादव 6207 वोट के साथ तीसरे नंबर पर हैं वहीं निर्दलीय प्रत्याशी उपमा यादव 9677 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं



10:58 (IST)30 Dec 2020
अंबाला में सातवें राउंड के बाद शक्ति रानी शर्मा फिर आगे

सोनीपत में वार्ड 16 से 20 तक कांग्रेस को जीत मिली है। वहीं अंबाला में सातवें राउंड के बाद शक्ति रानी शर्मा फिर आगे हो गई हैं। वे 332 वोटों से आगे चल रही हैं। पंचकूला में आठवें राउंड में बीजेपी को 14242 वोट मिले हैं। कांग्रेस को 8वें राउंड में 12044 वोट मिले। 2198 वोट से बीजेपी आगे है।

10:41 (IST)30 Dec 2020
पंचकूला में 1600 वोटों से आगे चल रही है बीजेपी

पंचकूला में सात राउंड की मतगणना के बाद के बाद भारतीय जनता पार्टी 1600 वोटों से आगे चल रही हैं। अंबाला में चार राउंड के बाद शक्ति रानी शर्मा 1956 वोटों से आगे चल रही हैं।

10:29 (IST)30 Dec 2020
शक्ति रानी शर्मा को तीसरे राउंड तक 7669 वोट

अंबाला में भाजपा पीछे चल रही है। हरियाणा जन चेतना पार्टी की शक्ति रानी शर्मा को तीसरे राउंड तक 7669 और भारतीय जनता पार्टी की डॉ. वंदना शर्मा को 6210 वोट मिल चुके हैं।



10:01 (IST)30 Dec 2020
मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ राउंडवाइज की जाएगी

सोनीपत के डीसी श्याम लाल पूनिया ने कहा कि मतगणना केंद्र के पास भीड़ जमा नहीं होने देंगे। मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ राउंडवाइज की जाएगी। लोग अफवाहों से दूर रहकर कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखें। जिस प्रकार निगम चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है, उसी प्रकार से मतगणना भी व्यवस्थित ढंग से करवाई जाएगी।



09:25 (IST)30 Dec 2020
डीसी अशोक कुमार शर्मा ने अधिकारियों की बैठक ली

डीसी अशोक कुमार शर्मा ने मंगलवार को नगर निगम चुनावों के लिए ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल का दौरान अधिकारियों की बैठक ली। उधर, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आइजी अंबाला रेंज वाई पूर्ण कुमार भी पहुंचे। 

08:45 (IST)30 Dec 2020
किसान आंदोलन का हरियाणा की राजनीति पर असर पड़ा है

किसान आंदोलन के बीच आने वाले नतीजे प्रदेश की राजनीति तय करेंगे। एक महीने से अधिक समय से जारी किसान आंदोलन का हरियाणा की राजनीति पर असर पड़ा है। वहीं आज किसानों और सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत होने वाली है। ऐसे में सभी की निगाहें हरियाणा स्थानीय निकाय चुनाव नतीजे पर होंगी।

08:04 (IST)30 Dec 2020
किसान आंदोलन के बीच हरियाणा के स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं

नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के बीच हरियाणा के स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। हरियाणा के सोनीपत, पंचकूला और अंबाला नगर निगम के साथ रेवाड़ी नगर परिषद, सांपला, धारुहेड़ा और उकलाना नगर पालिका के लिए 27 दिसंबर को मतदान हुए थे।

07:21 (IST)30 Dec 2020
पंच और उपप्रधान का चुनाव बैलेट पेपर से ही होना है

पंच और उपप्रधान का चुनाव बैलेट पेपर से ही होना है, जिसके लिए लगभग 2 करोड़ और 1.5 लाख बैलेट पेपर की जरूरत होगी। आयोग के इस नोटिस के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि पंचायत चुनाव फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित करवाए जा सकते हैं। इससे 21 जनवरी 2021 से पहले चुनाव की अटकलों पर विराम लग गया है। 



07:09 (IST)30 Dec 2020
पहली बार वोटिंग से मेयर का चुनाव

हरियाणा के तीन नगर निगम सहित सात निकाय चुनाव रविवार को संपन्न हुए हैं। मेयर की सीधे वोटिंग को लेकर हरियाणा का यह पहला चुनाव है। इससे पहले पार्षद ही मेयर को चुनते थे।