हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर टकराव की खबर सामने आई है। इसे लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा गुट में खींचतान देखने को मिला है। इसे 31 मार्च तक पूरा लेने का आदेश है। इस बीच दोनों नेताओं ने मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाली सरकार पर निशाना साधा है और अवैध कॉलोनियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

केंद्रीय नेतृत्व ने सदस्यता अभियान को लेकर दिया निर्देश- कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य में सदस्यता अभियान को लेकर निर्देश दिया है। इसके अनुसार इसे 31 मार्च तक पूरा कर लेना है, लेकिन हुड्डा और सैलजा खेमें में टकराव के कारण कुछ खास प्रगति नहीं हुई है। राज्य में पार्टी अध्यक्ष होने के नाते सैलजा ने पार्टी नेताओं को ऑनलाइन सदस्य बनाने का निर्देश दिया।

ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन सदस्ता चाहता है हुड्डा खेमा- वहीं हुड्डा खेमा ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन सदस्यता करना चाहता है, लेकिन पार्टी कार्यालय से उन्हें इसके लिए फॉर्म नहीं मिल रहा है। गुट ने युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव से पहले सदस्यता अभियान चलाने के तरीके पर सवाल उठाया।

राहुल गांधी के साथ बैठक में भी उठा मुद्दा- युवक कांग्रेस नेताओं का दावा है कि करीब 15 लाख नए सदस्य बनाए गए हैं। इनमें लगभग नौ लाख संगठन चुनाव में शामिल हुए। ब्लॉक, जिला व प्रदेश कांग्रेस के चुनाव होने हैं। जानकारी के अनुसार ऑनलाइन-ऑफलाइन सदस्ता का मुद्दा राहुल गांधी के साथ बैठक में भी उठा था। हुड्डा ने खेमे ने कहा था कि कई जगहों पर इंटरनेट की सुविधा नहीं है। ऐसे में ऑफलाइन सदस्यता शुरू नहीं हुई तो एक बड़ा वर्ग कांग्रेस की सदस्यता हासिल करने में असफल हो जाएगा।

अवैध कॉलोनियों को बढ़ावा देने का आरोप- इस बीच मनोहर लाल खट्टर की सरकार पर सैलजा और हुड्डा ने अवैध कॉलोनियों को बढ़ावा देने के आरोप लगाते हुए निशाना साधा है। दोनों ने कहा कि अवैध कॉलोनियों, प्रॉपर्टी डीलर्स और प्राइवेट कॉलोनियों को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ई-ऑक्शन पॉलिसी को लाया गया है। सेक्टरों में प्लॉट नीलामी में ज्यादा रेट पर बिकने के कारण आम जनता प्लॉट नहीं खरीद पाएगी। मजबूरी में उन्हेंने अवैध कॉलोनियों में रहना पड़ेगा। उन्हें लूटा जाएगा। गरीबों को 100-100 गज प्लॉट देने की योजना पहले ही बंद की जा चुकी है। कांग्रेस ने अपने राज्य में इसे शुरू किया था।