हरियाणा से बड़ी खबर है। रोहतक के एक कॉलेज में शुक्रवार को गोलियां चल गईं। बाइक सवार बदमाश आए और फायरिंग कर गए। शुरुआती टीवी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में कुल आठ लोग गोलियों की चपेट में आए। पांच लोगों की मौत की खबर है, जिनमें दो लड़कियां भी हैं। वहीं, तीन जख्मी हुए हैं।

यह घटना जाट कॉलेज की है। हमले के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। भगदड़ के आलम के बीच चश्मदीदों का भी पता नहीं लग पाया है। जो लोग उस वक्त मौजूद थे, वे भी बदमाशों की गाड़ी का नंबर और अन्य पहचान पर अधिक ध्यान न दे पाए।

वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वह फिलहाल तफ्तीश में जुटी है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इसी बीच, सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट्स में घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई गई है।

घटना में बदमाशों ने हॉल में अंधाधुंध फायरिंग की जिसके बाद वे फरार हो गए। घटना में कोच-खिलाड़ी गोलियों की चपेट में आ गए। जानकारी है कि घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।

शहर के कुश्ती अखाड़े में फायरिंग की घटना से सनसनी मच गई। यह अखाड़ा जाट कॉलेज के पास था। फायरिंग में 5 लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग घायल हो गए जिन लोगों की मौत हुई है उनमें कुश्ती सिखाने वाले कोच और एक महिला पहलवान शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।