Harnaut Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में आज ये तय हो जाएगा कि जीत पाले में जाने वाली है। बता दें कि कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गढ़ मानी जाने वाली हरनौत विधानसभा में पिछले 8 बार से उनका का सिक्का चलता दिखा है। मौजूदा समय में जदयू के वरिष्ठ विधायक हरि नारायण सिंह हरनौत से विधायक हैं। वो 2010 से लगातार यहां से चुनाव जीतकर हरनौत से हैट्रिक लगा चुके हैं। वहीं इस चुनाव में हरि नारायण सिंह के खिलाफ महागठबधंन की ओर से कांग्रेस ने अरुण कुमार को उम्मीदवार बनाया है। जबकि जन सुराज ने कमलेश पासवान पर दांव लगाया है।

हरनौत विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड की गिनती पूरी हो गई है। जदयू के हरि नारायण सिंह को 6539 वोट मिले है। वे कांग्रेस के अरूण कुमार से 848 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Bihar Election Results LIVE

दलउम्मीदवारवोट
जदयूहरि नारायण सिंह
कांग्रेसअरुण कुमार
जन सुराजकमलेश पासवान

हरनौत के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो साल 1977 से यहां पर विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। तब से लेकर अभी तक यहां पर पांच बार जदयू और तीन बार समता पार्टी ने जीत दर्ज की है। वहीं तीन बार निर्दलीय उम्मीदवार भी जीत चुके हैं। जबकि एक बार लोकदल की भी जीत हुई है। सबसे महत्वपूर्ण बात कि यहां से दो बार खुद नीतीश कुमार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंच चुके हैं। वहीं सबसे ज्यादा तीन बार यहां से मौजूदा विधायक हरि नारायण सिंह चुनाव जीते हैं।

Bihar Chunav Results LIVE

साल 2020 हरनौत विधानसभा चुनाव परिणाम

साल 2020 के हरनौत विधानसभा चुनाव की बात करें तो जदयू के हरि नारायण सिंह यहां से जीते थे। हरि नारायण को 65,404 वोट मिले थे, जबकि लोजपा की ममता देवी को 38,163 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के कुंदन गुप्ता को 21,144 वोट मिले थे। इसके अलावा बसपा उम्मीदवार कौशलेंद्र कुमार सिंह को 6,846 वोट मिले थे।

पार्टीउम्मीदवारवोट
जदयूहरि नारायण सिंह65,404
लोजपाममता देवी38,163
कांग्रेसकुंदन गुप्ता21,144
बसपाकौशलेंद्र कुमार सिंह6,846

साल 2015 हरनौत विधानसभा चुनाव परिणाम

वहीं 2015 के हरनौत विधानसभा चुनाव में जदयू के हरि नारायण सिंह ने 14,295 वोटों से जीत दर्ज की थी। हरि नारायण को 71,933 वोट मिले थे, जबकि लोजपा के अरुण कुमार को 57,638 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार रहे धर्मेंद्र कुमार को 4,146 वोट मिले थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
जदयूहरि नारायण सिंह71,933
लोजपाअरुण कुमार57,638
निर्दलीयधर्मेंद्र कुमार4,146