Har Ghar Tiranga Campaign: देश में आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके तहत हर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बीजेपी नेता घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा दे रहे हैं। साथ ही तिरंगा यात्रा भी निकाल रहे हैं।
मामला उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले का है। यहां तिरंगा यात्रा निकाल रहे भाजपा सरकार के मंत्री जी को जब लोग अपनी समस्याएं बताने लगाने तो वो आनन-फानन में वहां खिसक लिए। जिसको वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
‘समस्याओं से भागने वाले नेता जी’
मंत्री जी के इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से साझा करते हुए लिखा गया है, ‘जनता की समस्याओं से भाग रहे भाजपा सरकार के मंत्री! चित्रकूट में तिरंगा लेकर पहुंचे मंत्री को लोगों ने जलभराव की समस्या बताई तो वो भाग निकले, बेहद शर्मनाक!जन समस्याओं से भागने वाले नेता भला कैसे करेंगे जनकल्याण? किस हक से चुनावों में वोट मांगने जाते हैं भाजपाई?
वहीं शनिवार को चित्रकूट में भाजपा नेता तिरंगे का अपमान करते नजर आ रहे हैं। असल में तिरंगा नेता जी के पैरों के पास पड़ा है। जिसके लेकर समाजवादी ट्विटर हैंडल तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया है, ‘पैरों पर रख तिरंगे को अपमानित कर रहे भाजपाई!
चित्रकूट में भाजपा जिला अध्यक्ष के पैरों के पास पड़ा राष्ट्रीय ध्वज, वो फोटो खिंचाने में मस्त, शर्मनाक!असल राष्ट्रवाद की शिक्षा ग्रहण करें भाजपा के लोग, देश के सम्मान के साथ ना हो समझौता। प्रतिदिन खुल रही झूठे देश प्रेमियों की पोल।
वहीं लखीमपुर में भाजपा विधायक उल्टा राष्ट्रीय ध्वज पकड़कर फोटो खिंचवा रहे हैं। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जब भीतर से तिरंगे का ना हो सम्मान तो भला कैसे सीधा पकड़ें! लखीमपुर में भाजपा विधायक उल्टा राष्ट्रीय ध्वज पकड़कर फोटो खिंचवा रहे हैं, शर्मनाक! दिखावे के लिए झंडा अभियान चलाने वाले भाजपाई नेता रोज़ “तिरंगे” को कर रहे अपमानित। झूठी पार्टी का झूठा राष्ट्रवाद!
