देश के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते इंसानों के अलावा अब जलीय जीव भी खासे परेशान हैं। गुजरात के वडोदरा में भारी बारिश की वजह से चार मगरमच्छ रिहायशी इलाकों में पहुंच गए। मगरमच्छों को देख पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा मामले की जानकारी तुंरत वन विभान को दी गई। तुंरत मुस्तैदी दिखाते हुए वन विभाग ने मगरमच्छों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया। दर्जनों लोगों की मदद से इन मगरमच्छों को पकड़ पिंजरे में बंद किया गया है। कुछ मगरमच्छों को बड़ी आसानी से पकड़ लिया गया, लेकिन बड़े मगरमच्छों को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
वडोदरा रेंज के वन विभाग अधिकारी एए मकरानी ने बताया कि पकड़े गए मगरमच्छों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। अगर इलाज की जरुरत पड़ती है तो उन्हें इसकी सुविधा दी जाएगी। मकरानी के मुताबिक मगरमच्छों का हेल्थ सर्टिफिकेट लेकर उन्हें वापस विश्वामित्री नदी में छोड़ दिया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले विश्वमित्री नदी से ही निकलकर वडोदरा के सेंट्रल इलाकों के कई इलाकों में मगरमच्छ पहुंच गए। तब वन विभाग के जिग्नेशभाई परमार ने बताया कि शहर में भारी बारिश की वजह से ये मगरमच्छ इलाके में घुस आए। जानकारी के मुताबिक तब एक मगरमच्छ रावपुरा की सेंट्रल जेल और दूसरा कारेली बाग अपार्टमेंट में घुस गया। सेंट्रल जेल में घुसे मगरमच्छ की लंबाई करीब चार बताई गई। संबंधित अधिकारी के मुताबिक अपार्टमेंट में घुसा मगर छह फुट लंबा था।
गौरतलब है कि इन दिनों देश के कई राज्य भारी बारिश की वजह से जलमग्न हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश की वजह से बुरा हाल है।मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को दिनभर बारिश हो सकती है। सुबह 8.30 बजे तक शहर में पिछले 24 घंटों में 4.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई और आद्र्रता का स्तर 93 फीसदी दर्ज हुआ।
Gujarat: Four crocodiles were rescued from residential areas of Vadodara and handed over to Wildlife Management and Rescue Centre, yesterday. Forest Officer AA Makarani said, “The crocodiles will be checked by a veterinarian and will be later released in Vishwamitri river.” pic.twitter.com/Puy4T7lw5l
— ANI (@ANI) July 26, 2018