गुजरात के सूरत से तीन महिलाओं द्वारा बाइक से विश्व के तीन महाद्वीपों के भ्रमण करने जाने की खबर है। जिसको लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है कि कोई बाइक के जरिए कैसे इतनी लंबी दूरी तय कर सकता है। लेकिन इस अभियान की शुरुआत करने के लिए सूरत की तीन महिलाओं ने कमर कस ली है और वे 5 जून को इसे शुरू करने जा रही है। उनके इस अभियान को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

National Hindi News, 31 May 2019 LIVE Updates: दिन-भर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

क्या है मामला: दरअसल, सूरत की तीन महिलाओं का एक बाइकिंग ग्रुप है। जिसे बाइकिंग क्वींस के नाम से जाना जाता है। इन तीन महिलाएं विश्व के तीन बड़े महाद्वीपों- एशिया, यूरोप और अफ्रीका के 25 से अधिक देशों को कवर करते हुए भारत से लंदन तक बाइकिंग अभियान पर जाने के लिए तैयार हैं। उनके इस अभियान को 5 जून को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी से हरी झंडी दिखाएंगे। इस यात्रा की थीम नारी गौरव बताई जा रही है।

अभियान में कौन है शामिल: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अभियान में जैनल शाह, रतूड़ी पटेल और जीनल शाह शामिल है। बताया जा रहा है कि बाइक माउंट एवरेस्ट के बेस से शुरू होगी और फिर बेस कैंप क्षेत्र तक जाएगी। इसके बाद किर्गिस्तान और उजबेकिस्तान को पार कर, एशिया और यूरोप के देशों के साथ अफ्रीका जाएगी।

[bc_video video_id=”6031399049001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

कहां-कहां जाएंगी बाइक सवार: बताया जा रहा है कि इस यात्रा में भारत के अलावा नेपाल, भूटान, म्यांमार, चीन, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, रूस, पोलैंड, चेक गणराज्य, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, फ्रांस, नीदरलैंड, बेल्जियम, स्पेन आदि देशों का भ्रमण होगा। खास बात यह है कि ये दल 15 अगस्त को स्पेन में भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।