Goriakothi Assembly Election Result 2025: गोरेयाकोठी विधानसभा सीट पर बीजेपी के देवेश नाथ सिंह ने बढ़त बना ली है। पहले राउंड की गिनती पूरी होने के बाद 1526 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। बता दें कि इस सीट से एनडीए की तरफ से (बीजेपी प्रत्याशी) देवेश नाथ सिंह का सीधा मुकाबला इंडिया गठबंधन के (RJD) अनवारूल हक से है। वहीं, जनसुराज पार्टी से एजाज अहमद सिद्दीकी मैदान में हैं।
Bihar Election Commission Result 2025 LIVE
गोरेयाकोठी विधानसभा चुनाव 2025 चुनाव परिणाम
| उम्मीदवार | पार्टी | परिणाम |
| देवेश नाथ सिंह | बीजेपी | |
| अनवारूल हक | आरजेडी | |
| एजाज अहमद सिद्दीकी | जनसुराज |
गोरेयाकोठी विधानसभा सीट के 2020 के नतीजे
2020 के विधानसभा चुनाव में गोरेयाकोठी विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देवेश कांत सिंह ने जीत का परचम लहराया था। देवेश कांत सिंह को 87 हजार तीन सौ 68 वोट मिला थे तो आरजेडी कैंडिडेट नूतन देवी 75 हजार चार सौ 77 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से देवेश कांत सिंह ने नूतन देवी को 11 हजार आठ सौ 91 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार अरविंद सिंह पांच हजार दो सौ 23 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थिति |
|---|---|---|---|
| देवेश कांत सिंह | बीजेपी (BJP) | 87,368 | विजेता |
| नूतन देवी | आरजेडी (RJD) | 75,477 | उपविजेता |
| अरविंद सिंह | निर्दलीय (Independent) | 5,223 | तीसरा स्थान |
गोरेयाकोठी विधानसभा सीट 2015 के नतीजे
2015 के विधानसभा चुनाव में गोरेयाकोठी सीट से आरजेडी कैंडिडेट सत्यदेव प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की थी। सत्यदेव प्रसाद सिंह को 70 हजार नौ सौ 65 वोट मिला थे तो बीजेपी कैंडिडेट देवेश कांत सिंह को 63 हजार तीन सौ 14 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से सत्यदेव प्रसाद सिंह ने देवेश कांत सिंह को 7 हजार छह सौ 51 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट त्रिभुवन राम, 5 हजार दो सौ 30 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थिति | जीत का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| सत्यदेव प्रसाद सिंह | आरजेडी (RJD) | 70,965 | विजेता | 7,651 |
| देवेश कांत सिंह | बीजेपी (BJP) | 63,314 | उपविजेता | — |
| त्रिभुवन राम | निर्दलीय (Independent) | 5,230 | तीसरा स्थान | — |
