उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के बाद धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक 20 वर्षीय युवक अकबर हुसैन के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इसके अलावा आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश गैर कानूनी धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। आरोपी युवक की पहचान कुशीनगर जिले के निवासी अकबर हुसैन के रूप में हुई है। इस मामले में सर्किल ऑफिसर अभिषेक प्रताप ने बताया कि अकबर ने पहले हिंदू नाबालिग़ लड़की का अपहरण किया और फिर उसके साथ बलात्कार किया।

पीड़ित लड़की को धर्म परिवर्तित करने का दबाव बना रहा था आरोपी

इसके बाद अकबर ने लड़की को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहा था। पीड़ित लड़की के पिता ने ही शिकायत की थी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137 (2) (अपहरण), 87 (शादी के लिए मजबूर करना) और धारा 64 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बेंगलुरु में नए साल के जश्न के लिए सप्लाई की जा रही थी 2.50 करोड़ की नशीली दवाएं, पुलिस ने मारा छापा तो खुली रह गई आंखें

बाराबंकी से भी सामने आया था ऐसा ही मामला

बता दें कि कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां पर एक आरोपी ने हिंदू बनकर एक महिला से शादी कर ली और उसके बाद उस पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। इस आरोप में पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। अहम बात यह है कि पुलिस ने ये कार्यवाही न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के निर्देश पर की थी।

इसमें आरोपी का नाम मोहम्मद आजम जैदी था और वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर था। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि आजम ने अपना नाम अमन बताकर साल 2016 में महिला से शादी की थी। इसके बाद वह ससुराल पहुंची। जब वहां पर उसे अपने पति की असलियत का पता चला, तब उसने विरोध किया। लेकिन उसे धमकियां मिलने लगी और यौन उत्पीड़न किया गया। महिला की शिकायत के बाद कोर्ट ने पुलिस को कार्यवाही का निर्देश दिया था और फिर मामला सामने आया। पढ़ें क्यों हरियाणा में कॉलेज की फीस न जमा करने पर छात्रा को किया प्रताड़ित