सुषमा स्वराज का 67 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया लेकिन प्रशंसकों के दिलों में वे हमेशा के लिए अमर है। लोग उन्हें उनकी जिंदादिली के ही याद करते हैं। विदेशों में फंसे भारतीयों को सही सलामत घर तक पहुंचाने में सुषमा स्वराज का कोई जवाब नहीं था। न सिर्फ भारतीय बल्कि कई बार उन्होंने विदेशियों की भी मदद की। बतौर विदेश मंत्री उन्होंने महज एक ट्वीट पर मिली सूचना के आधार पर भी कई दफा लोगों को बचाने के लिए जमकर जद्दोजहद की। उनका शुक्रिया अदा करने वालों की फेहरिस्त भी बेहद लंबी है।

बनारस की रहने वाली एक महिला का वीडियो सामने आया है जिसने अपने पति को सही सलामत वापस लाने के लिए सुषमा स्वराज को धन्यवाद दिया था। महिला ने कहा, ‘आपके मंत्रालय पर पूरा विश्वास था। इसी भरोसे मैंने 45 दिनों तक अपने पति का इंतजार किया। मैं जीवन भर आपकी आभारी रहूंगी।’

Sushma Swaraj Death News LIVE Updates: सुषमा स्वराज के निधन पर गमगीन हुआ हिंदुस्तान, दिग्गजों ने यूं जताया शोक

सुषमा ने कहा- आपको खुश देखकर अच्छा लगाः इस वीडियो पर सुषमा स्वराज ने प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने लिखा, ‘बहन कंचन, आपको प्रसन्न देख कर बहुत अच्छा लग रहा है।’ सुषमा स्वराज और उनके तत्कालीन साथी मंत्री रहे जनरल वीके सिंह ने कई मुश्किल हालातों से जूझकर लोगों की घर वापसी कराई।

समुद्री डाकुओं के चंगुल में था महिला का पतिः प्राप्त जानकारी के मुताबिक बनारस की रहने वाली कंचन नाम की इस महिला के पति को नाइजीरिया में समुद्री डाकुओं ने बंधक बना लिया था। सुषमा स्वराज से मदद की अपील किए जाने के बाद उनकी सकुशल वापसी भी हो गई। पति की वापसी से खुश कंचन ने एक वीडियो के जरिये सुषमा स्वराज का धन्यवाद दिया।

Sushma Swaraj Demise News LIVE Updates: दोपहर 3 बजे राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, पढ़ें लाइव अपडेट्स